1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Vitiligo Day: सफेद दाग की बीमारी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते कराएं इलाज

World Vitiligo Day: सफेद दाग की बीमारी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते कराएं इलाज

 Published : Jun 25, 2023 08:50 am IST,  Updated : Jun 25, 2023 08:50 am IST

World Vitiligo Day: सफेद दाग की बीमारी छुआछूत की बीमारी नहीं है। विटिलिगो के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और इस बीमारी के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व विटिलिगो दिवस 25 जून को मनाया जाता है।

causes of white spots on skin- India TV Hindi
causes of white spots on skin Image Source : FREEPIK

World Vitiligo Day 2023 : दुनियाभर में आज विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की थीम, 'विटिलिगो: भविष्य की ओर देखना' (Vitiligo: Looking into the Future), इससे पहले इस अभियान मुख्यालय की मेजबानी अलग-अलग देशों द्वारा अलग-अलग विचारों के साथ की गई है, इस वर्ष अभियान मुख्यालय की मेजबानी कजाकिस्तान द्वारा की जा रही है। विश्व विटिलिगो दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था और तब से इसे हर साल 25 जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। विटिलिगो को सफेद दाग की बीमारी भी कहते हैं। देश में सफेद दाग की बीमारी को लेकर कई भ्रांतियां भी फैली हैं।

सफेद दाग या विटिलिगो के शुरुआती लक्षण (early symptoms of vitiligo)

  1. किसी व्यक्ति को विटिलिगो होने पर शुरुआत में शरीर पर बहुत छोटे छोटे सफेद चकत्ते दिखते हैं।
  2. विटिलिगो होने का सबसे पहला असर कोहनी, हाथ, पैर, चेहरा, होंठ पर दिखता है।
  3. कुछ लोगों में विटिलिगो के शुरुआती लक्षण बालों पर भी दिखते हैं, ऐसे में लोगों के बालों का रंग सफेद होने लगता है।
  4. इस बीमारी की शुरुआत में अगर ध्यान न दिया जाए तो ये तेजी से पूरे शरीर में फैलनी लगती है।

विटिलिगो का इलाज (treatment of vitiligo)

शरीर पर विटिलिगो के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उचित सलाह के बाद ट्रीटमेंट शुरू करें।

सफेद दाग की समस्या को दवा और सर्जरी से ठीक किया जा सकता है।

सफेद दाग यानी विटिलिगो की बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि अगर घर में किसी को विटिलिगो है तो आगे आने वाले वंश में भी ये फैल सकता है। विटिलिगो की बीमारी में शरीर में 'मेलेनोसाइट्स' यानी स्किन का रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: आंतों में चिपकी गंदगी को निकालकर बाहर करता है ये हरा पत्ता, इसकी चाय से करें दिन की शुरुआत

हार्ट के लिए सुपरफूड हैं ये 4 चीजें, दिल का ख्याल रखने के लिए डाइट में करें शामिल

पेट की चर्बी पिघला देगा चिया सीड्स के साथ किचन में मौजूद ये मसाला, जानें इस्तेमाल का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।