1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2021 06:49 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 06:49 am IST

ब्लड शुगर बढ़ने या घटने पर सबसे ज्यादा असर हमारे खानपान से पड़ता है। इसलिए जरूरी हैं कि हम अपनी डाइट में ऐसी कोई भी चीज शामिल न करें जिससे आपका ब्लड शुगर अचानक से बढ़ जाए।

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल Image Source : FREEPIK

आंकड़ों  के अनुसार भारत में हर साल हर शख्स करीब 20 किलोग्राम चीनी खा जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों में होने वाली टाइप-2 डायबिटीज़ की वजह चीनी ही है। ऐसे में बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि इस ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जाए। क्योंकि अगर ये बैलेंस बिगड़ा तो कब प्री-डायबिटिक लोग क्रिटिकल डायबिटीज की कैटेगरी में आ जाएंगे उन्हें पता भी नहीं चलेगा। 

ब्लड शुगर बढ़ने या घटने पर सबसे ज्यादा असर हमारे खानपान से पड़ता है। इसलिए जरूरी हैं कि हम अपनी डाइट में ऐसी कोई भी चीज शामिल न करें जिससे आपका ब्लड शुगर अचानक से बढ़ जाए।  जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

रात को सोने से पहले करें खजूर का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

फूड फ्लेवर दही

डायबिटीज के मरीजों के लिए प्लेन दही बिल्कुल सही है। लेकिन आज के समय में विभिन्न फ्लेवर्ड में दही मिलता है। जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। यह दही नॉन फैट या लो फैट दूध के साथ बनाया जाता है। जिसमें अधिक मात्रा में शुगर और कार्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा चीनी वाल दही चुनते हैं आपको ब्वड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

कॉफी ड्रिंक
कॉफी पीने के कई फायदे हैं लेकिन यह आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकती ह। ऐसे में फेवर्ड कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में लिक्विड कार्ब होता है। जिससे आपका बल्ड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

शहद
डायबिटीज के मरीजों को सफेद चीनी खाना माना जाता है। ऐसे में वह शहद, मेपल सीरप जैसी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें इन्हें सफेद चीनी की तरह नहीं बनाया है। लेकिन यह आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। इसलिए इसका सेवन कम से कम करे। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIKडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

ड्राई फूट्स
फलों भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन सी और पोटैशियम पाया जाता है। लेकिन जब यह सुखे होते है तो इसमें बहुत ही कम मात्रा में पानी होता है जिससे पोषक तत्व अधिक मात्रा में बढ़ जाते हैं। जिसके कारण इसमें शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जैसे 151 ग्राम अंगूर में 27.3 ग्राम कार्ब, 1.4 ग्राम फाइबर होता है। वहीं किशमिश में 115 ग्राम कार्ब के साथ 5.4 ग्राम फाइबर होता है। इसका मतलब साफ है कि अंगूर से चार गुना ज्यादा किशमिश में कार्ब पाया जाता है। इसलिए ड्राई फूट्स के बदले फलों का सेवन करना अच्छा होगा।

फलों का जूस
कुछ फलों में अधिक मात्रा में शर्करा पाई जाती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को केला, अनानास, अंगूर, चेरी या फिर मीठे फलों के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।  इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ सकता है। इसके साथ ही हार्ट संबंधी बीमारी तेजी से बढ़ सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।