1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है लंग्स इंफेक्शन

फेफड़ों को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है लंग्स इंफेक्शन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 12:37 pm IST

अगर आपके फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए आपके फेफड़ों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी हैं

फेफड़ों को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है लंग्स इंफेक्शन- India TV Hindi
फेफड़ों को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है लंग्स इंफेक्शन Image Source : FREEPIK

शरीर को हमेशा हेल्दी रहने के लिए जरूरत है कि आपके फेफडे अच्छी ढंग काम  करते रहे, क्योंकि फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचती हैं। अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ठीक ढंग से ख्याल रखने के कारण लंग्स संबंधी कई समस्या का सामना करना पड़ता है। शारीरिक परिश्रम नहीं करने के कारण थोड़ा सा चलने पर ही आपकी सांस फूलने लगती है। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो समझ लें कि आपका फेफड़े काफी कमजोर हो गए हैं।  

अगर आपके फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए आपके फेफड़ों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी हैं क्योंकि यह सीधे आपके लंग्स पर ही अटैक करता है। जिसके कारण आपको सांस लेने में अधिक समस्या होती है। ऐसे में सबसे जरूरी हैं कि आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रखे। ऐसे में आपकी मदद फूड्स ही कर सकते हैं। लेकिन कई बार फूड्स के नाम पर हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे आपके फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है। जानिए ऐसी चीजों के बारे में जिनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। 

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें इन चीजों का सेवन 

प्रोसेस्ड मीट 

शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय तक रखने के लिए  नाइट्राइट नामक तत्व इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकता हैं। इस प्रोसेस्ड मीट में बेकन, हैम, डेली मांस, और सॉसेज आदि आते है। 

शुगर वाली ड्रिंक
युवाओं में की गई एक रिसर्च के अनुसार सप्ताह में 5 से ज्यादा इस ड्रिंक्स का सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आप अस्थमा के शिकार हो सकते है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके लंग्स के लिए सॉफ्ट ड्रिंक बहुत खतरनाक हो सकती है। 

कमजोर फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें इस आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन, यूं होगा झट से तैयार

तला हुआ भोजन
ज्यादा तला हुआ मसालेदार खाना खाने से पेट में ब्लोटिंग हो सकती हैं। जिसके कारण आपको सांस लेने में समस्या हो सकती है। जिससे आपके फेफड़ों पर दवाब पड़ता है। इतना ही नहीं इन चीजों का सेवन करने से आपके हार्ट पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए खुद को फिट रखने के लिए कम से कम तली हुई चीजों का सेवन करे। 

डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, पनीर आदि का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है। इसके साथ ही यह लग्स को मजबूत रखने में मदद करता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको बलगम की समस्या हो सकती है। दरअसल दूध में कैसोमोर्फिन नामक तत्व पाया जाता है तो बलगम बनाने में मदद करता है। 

खट्टे फल
अगर आपको अधिकतर एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खट्टी चीजों से दूरी बना लें। दरअसल एसिडिटी के कारण शरीर में एसिड रिफ्लक्स फेफड़ों के रोगों को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए हो सके तो खट्टे चीजों का सेवन कर दें। इससे आपके शरीर में एसिड की मात्रा कम हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।