1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Year Ender 2022: हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की होती है डायबिटीज से मौत, रिपोर्ट पढ़ कर सिर पकड़ लेंगे आप

Year Ender 2022: हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की होती है डायबिटीज से मौत, रिपोर्ट पढ़ कर सिर पकड़ लेंगे आप

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 15, 2022 08:06 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 01:10 pm IST

International Diabetes Federation की मानें तो, साल 2030 तक 6 करोड़ 43 लाख लोग डायबिटीज (diabetes) के शिकार हो जाएंगे। तो, वहीं WHO की मानें तो, 1 करोड़ 67 लाख लोग साल 2025 तक मोटापे (Obesity) का शिकार हो सकते हैं।

Diabetes_obesity- India TV Hindi
Diabetes_obesity Image Source : FREEPIK

डायबिटीज (diabetes) और मोटापा (Obesity) लाइफस्टाइल से जुड़ी दो बड़ी बीमारियां हैं। गजब की बात यह है कि ये दोनों एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। लेकिन, साल 2022 में इन दोनों के मामले सबसे तेजी से बढ़े हैं और कई स्वास्थ्य एजेंसी की रिपोर्ट आपके होश उड़ा सकती है। इन रिपोर्ट की मानें तो आने वाले सोलों में एक बड़ी आबादी इन दोनों बीमारियों की शिकार हो सकती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य एजेंसियों ने इन्हें लेकर कई और बड़े खुलासे भी किए हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

हर 5 सेकंड में 1 व्यक्ति की होती है डायबिटीज से मौत

 International Diabetes Federation की ये रिपोर्ट डायबिटीज को लेकर काफी कुछ कहती है। इस रिपोर्ट की मानें तो

- दुनिया भर में डायबिटीज के 537 मिलियन यानी 53 करोड़ 70 लाख लोग इस बीमारी के शिकार हुए हैं। इसे ऐसे समझें कि हर 10 में से 1 व्यक्ति को इस साल डायबिटीज हुआ। 
- 6.7 मिलियन यानी  67 लाख मौतों का जिम्मेदार डायबिटीज है। यानी प्रत्येक 5 सेकंड में 1 की मौत डायबिटीज से हुई है।

Year Ender 2022: साल 2022 में Monkeypox और Nipah Virus जैसी इन 10 बीमारियों ने किया दुनिया पर हमला

2030 तक 6 करोड़ 43 लाख लोगों को हो सकता है डायबिटीज

इतना ही नहीं साल 2030 तक 6 करोड़ 43 लाख लोग यानी 643 मिलियन लोगों को डायबिटीज होने का अनुमान है। वहीं, साल  2045 तक ये संख्या 783 मिलियन भी हो सकता है। साथ ही ये रिपोर्ट बताती है कि पिछले 15 वर्षों में 316% की बढ़ोतरी हुई है। 

20 से 70 साल तक के लोगों में है ये बीमारी

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 541 मिलियन वयस्कों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा है। साथ ही ये 20 से 70 साल तक के लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

दुनिया भर में 1 अरब से अधिक लोग मोटे हैं

दुनियाभर में 1 अरब से अधिक लोग मोटापे के शिकार हैं। इस साल 650 मिलियन लोग मोटापे के शिकार हुए हैं। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि 2025 तक, लगभग 167 मिलियन लोग मोटापा के शिकार हो चुके हैं। 

कितना ब्लड लेवल डायबिटीज मरीजों के लिए हो सकता खतरनाक, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

मोटापा और डायबिटीज, दोनों से बचें

मोटापा शरीर की अधिकांश प्रणालियों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। मोटापा हृदय, लिवर, किडनी, जोड़ों और प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करता है। इसके अलावा टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसलिए, डायबिटीज और मोटापा दोनों को कंट्रोल करें।

Source: CDC, WHO and International Diabetes Federation 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।