पैरों में सूजन हो सकता है बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए इसे कंट्रोल करने का बेस्ट फॉर्मूला
पैरों में सूजन हो सकता है बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए इसे कंट्रोल करने का बेस्ट फॉर्मूला
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 24, 2021 08:51 am IST,
Updated : Mar 24, 2021 01:44 pm IST
हाई यूरिक एसिड जिंदगी को 11 साल कम कर देता है और किडनी के साथ साथ हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज़, स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ा देता है। स्वामी रामदेव से जानिए किन योगासनों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
पैरों की एड़ी में अचानक शुरू हुए दर्द और सूजन की वजह बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हो सकता है और अगर यूरिक एसिड को कंट्रोल नहीं किया जाए तो किडनी डैमेज भी हो सकती है।
हम जो कुछ खाते हैं उससे यूरिक एसिड बनता है। यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर करती है और बॉडी के बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती तो एड़ियों में तेज दर्द शुरू हो जाता है। पैरों में सूजन आ जाती है, शुगर हाई हो जाती है, किडनी में स्टोन के साथ किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
एक रिसर्च की मानें तो हाई यूरिक एसिड जिंदगी को 11 साल कम कर देता है और किडनी के साथ साथ हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज़, स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ा देता है। स्वामी रामदेव से जानिए किन योगासनों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
स्वामी रामदेव के अनुसार योग और आयुर्वेद के द्वारा 1 सप्ताह में यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।