1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना ऑपरेशन हर्निया का योग से 100 प्रतिशत इलाज, स्वामी रामदेव जानिए कारगर उपचार

बिना ऑपरेशन हर्निया का योग से 100 प्रतिशत इलाज, स्वामी रामदेव जानिए कारगर उपचार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 27, 2021 09:30 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 09:44 am IST

हर्निया 10 साल से कम उम्र के बच्चों में और 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ज्यादा होता है। जानिए इसका कारगर इलाज।

बिना ऑपरेशन हर्निया का योग से 100 प्रतिशत इलाज, स्वामी रामदेव जानिए कारगर उपचार- India TV Hindi
बिना ऑपरेशन हर्निया का योग से 100 प्रतिशत इलाज, स्वामी रामदेव जानिए कारगर उपचार Image Source : INDIA TV

हत से जुड़ी परेशानी को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए।  खांस की ही बात करें तो लोग घंटो खांसते रहते हैं तो कई लोगों को सालों से कब्ज और कोलाइटिस की परेशानी रहती है, लेकिन वो ये नहीं समझते कि अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया तो इसका खामियाज़ा भारी पड़ सकता है। ज्यादा जोर लगने से पेट पर छोटे-छोटे बबल बन जाते हैं। भयंकर दर्द होने लगता है। चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और कई बार तो बिना सर्जरी के काम नहीं चलता। अगर आपकी ये हालत है तो समझ लें कि आप हर्निया के शिकार हो गए हैं। 

शरीर के अंदर कैविटी में इंटरनल ऑर्गन्स सेट होते हैं। जो फैट और स्किन की पतली चादर और मसल्स से ढके होते हैं। जो कई बार ज्यादा वजन उठाने से, जोर-जोर से खांसने, लंबे वक्त तक कब्ज रहने से, प्रेगनेंसी के वक्त या ओवर वेट होने से, अफेक्ट होने लगते हैं और कैविटी से बाहर निकल आते हैं।

हाई बीपी और डायबिटीज के कारण किडनी हो सकती हैं डैमेज, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का उपचार

चलने-फिरने, झुकने में परेशानी होती है और तेज दर्द होता है। हर्निया 10 साल से कम उम्र के बच्चों में और 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ज्यादा होता है।

हर्निया के प्रकार

भारत में नाभि में अम्बि-लाइकल हर्निया, कमर और थाइज के ज्वाइंट्स में इंग्युनल हर्निया, पेट के निचले हिस्से में स्पोर्ट्ल हर्निया, सर्जरी वाले जगह पर इन्सिजनल हर्निया बहुत कॉमन है।

हर्निया को लेकर इमरजेंसी सिचुएशन ना बने और लोग इस बीमारी से कैसे बचें।  इस बारें में जानिए स्वामी रामदेव योगासन और आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में। 

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय, बैली फैट भी होगा कम

ताड़ासन

  • गठिया में ताड़ासन बेहद कारगर योगासन
  • दिल की बीमारी में कारगर आसन
  • शरीर को लचीला बनाता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है

तिर्यक ताड़ासन

  • रोज करने से शरीर लचीला होता है।
  • कमर की चर्बी पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
  • कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
  • वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • मन को शांत रखने में सहायक

कटि चक्रासन

  • कब्ज की समस्या से दिलाए निजात
  • एसिडिटी में लाभकारी
  • हर्निया में लाभकारी
  • ब्लड प्रेशर में लाभकारी
  • कोलाइलिस की समस्या में लाभकारी
  • पाचन तंत्र को रखें सही

मंडूकासन

  • डायबिटीज को दूर भगाता है मंडूकासन
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  • डायबिटीज को रोकने में सहायक
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है
  • रीढ़ की हड्डी लचीली-मजबूत बनती है
  • एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज को रोकने में लाभाकारी

 गरुड़ासन

  • हर्निया में लाभकारी
  • कब्ज में लाभकारी
  • हाइड्रोसील में लाभकारी
  • कोलाइटिस से दिलाए निजात

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉस्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लीवर-किडनी की समस्या में लाभकारी
  • सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में फायदेमंद

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • पेट से जुड़ी समस्य़ाओं में लाभकारी
  • डायबिटीज में करो कंट्रोल
  • एसिडिटी में लाभकारी
  • कमर दर्द को करे सही
  • तनाव को करे कम
  • कब्ज की समस्या में लाभकारी

सेतुबंध आसन

  • वजन कम करने में कारगर
  • डायबिटीज में लाभकारी
  • एसिडीटी में कारगारी
  • कब्ज में फायदेमंद

हर्निया में प्राणायाम

सभी प्राणायाम धीरे-धीरे करें।

  1. अनुलोम विलोम
  2. कपालभाति
  3. भस्त्रिका

हर्निया में लाभकारी आयुर्दिक उपाय

  1. अगर आप हर्निया की समस्या से ज्यादा  परेशान हैं तो थोड़े दिन लिक्विड डाइट फॉलो करे।
  2. ओट्स की दलिया भी फायदेमंद होगी। इसके लिए दूध में ओट्स डालकर पका लें।
  3. अधिपत्कर चूर्ण 100 ,शंख पकरदत्त मुक्ताशुक्ति या केवल मुक्तासुक्ति 2-3 ग्राम खिलाएं। इससे तुरंत लाभ मिलेगा।
  4. दिन में 3 बार एलोवेरा और व्हीटग्रास का सेवन करे। इससे एसिडिटी में लाभ मिलेगा।
  5. बथुआ के रायता का सेवन लाभकारी होगा। बथुआ को उबाल लें और दही में डालकर फेंट लें। सेंधा नमक और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा डालकर इसका सेवन करे। 
  6. दूध के साथ नमक  जैसे विरोधी आहार का सेवन न करे
  7. नाश्ते में हल्का ले।
  8. जौ का दलिया का सेवन करे। इसके लिए कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करे। इसमें थोड़ी अजवाइन, हींग, जीरा, मेथी, अदरक,मिर्च, टमाटर डालकर पका लें। इसके बाद इसमें पहले से भिगोया हुआ जौ डाल दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डाल लें।  इसके बाद इसे पकने दें।
  9. सब्जियों का जूस पिएं
  10. पुनर्नवारिष्ट और कुमारी आश्व खाने के बाद सुबह-शाम लें।
  11. अजवाइन का रस 20 बूंद, पुदीने का रस 20 बूंद पानी में मिलाकर पीने से फायदा
  12. 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
  13. दूध, दही, छाछ का सेवन न करे
  14. जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी अजवाइन को रात में भिगोकर सुबह इसका पानी पी लें। इससे पाचन सही होने के साथ-साथ कब्ज, हर्निया, कोलाइटिस आदि से निजात मिल जाता है।
  15. अतिबला कब्ज खत्म करता है
  16. व्हीट ग्रास, एलोवेरा, लौकी का जूस का सेवन करे  
  17. मेथी दाना भिगोकर खाएं।
  18. आरोग्य वर्धनी वटी, पुनर्नवादि मंडूर दो-दो गोली सुबह-रात खाना खाने के बाद गुनगुना पानी के साथ ले लें।
  19. लीवोग्रीट और लीवामृत  खाली पेट दो-दो गोली लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।