1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा ठंड लग रही है तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, स्वामी रामदेव ने बताये बचने के कारगर उपाय

ज्यादा ठंड लग रही है तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, स्वामी रामदेव ने बताये बचने के कारगर उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 13, 2022 10:39 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 11:14 am IST

हेल्थ एक्सपर्ट कई बार अलर्ट कर चुके हैं कि अगर ठंड ज्यादा लगती है तो कोई गंभीर परेशानी है। रिसर्च के मुताबिक, हाइपो-थायराइडिज्म की वजह से शरीर की थायराइड ग्लैंड हार्मोन कम बनाती है, जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए ठंड में कैसे रखें खुद को सुरक्षित।

Winter Season- India TV Hindi
Winter Season Image Source : FREEPIK

योगा टिप्स: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी और पहाड़ों से बर्फबारी की खबर भी आने लगी है। कश्मीर से डल झील के जमने की खबर आ रही हैं। वहीं लाहौल स्पीति-बद्रीनाथ में झरने जमने लगे हैं। हालांकि कोल्ड वेव की ठिठुरन मैदानी हिस्सों में ज्यादा महसूस नहीं हो रही लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों ठंड लग रही है तो वहीं कुछ 'दिल मांगे मोर' की चाहत लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, जिनको हद से ज्यादा ठंड लगती है उनके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। साथ ही एनीमिया होने पर भी ज्यादा ठंड लगती है। वहीं अगर हाथ-पैर ठंडे हो रहे हैं और शरीर का बाकी हिस्सा नॉर्मल है तो ब्लड सर्कुलेशन इसकी वजह है। दरअसल, खराब ब्लड सर्कुलेशन से शरीर के सभी अंगों को पूरी तरह ब्लड नहीं मिलता और बॉडी गर्म नहीं हो पाती है।

ये भी पढ़ें: पानी में छुहारा भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे, बवासीर और वेट लॉस की समस्या में है कारगर

डायबिटीज भी ज्यादा ठंड महसूस होने की एक वजह बताई जा रही है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, शुगर लेवल हाई होने की वजह से हाथ-पैर की नसों को नुकसान होता है। इतना ही नहीं हाइपो-थायरायडिज्म भी कोल्ड इंटोलेरेंस (cold intolerance) की एक बड़ी वजह है, क्योंकि शरीर को जरूरी थायराइड हार्मोन नहीं मिल पाता और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे शरीर में हीट जेनरेट नहीं हो पाती। कम वजन, डिहाइड्रेशन और विटामिन बी-12 की कमी को भी सर्दी में नजरअंदाज मत कीजिए। ये भी ठंड लगने की वजह बनते हैं।

कुल मिलाकर ये कि थायराइड की कमी, एनीमिया, डायबिटीज, खराब ब्लड सर्कुलेशन और डेफिशियेंसी है तो कोल्ड इंटोलेरेंस है। तो आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं इन सभी बीमारियों से बचने के यौगिक उपाय। 

बॉडी में आयरन बढ़ेगा, कोल्ड इनटॉलरेंस घटेगा 

  • पालक
  • चुकंदर 
  • मटर
  • अनार
  • सेब
  • किशमिश

विटामिन B-12 के लिए 

  1. डेयरी प्रोडक्ट     
  2. सोयाबीन     
  3. अखरोट   
  4.  बादाम      
  5.  ओट्स

सर्दी रहेगी दूर        -

  • खीरा, करेला, टमाटर का जूस लें।
  • गिलोय-नीम का काढ़ा पीएं।
  • मंडूकासन-वक्रासन, पवनमुक्तासन करें।
  • 15 मिनट कपालभाति करें।

शुगर रहेगा कंट्रोल

  • रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं।
  • सुबह लहसुन की 2 कली खाएं।
  • पालक, बथुआ, गोभी, करेला, लौकी खाएं।

थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

  • मुलेठी 
  • तुलसी-एलोवेरा जूस 
  • रोजाना त्रिफला 1 चम्मच 
  • रात में अश्वगंधा और गर्म दूध                      
  • धनिया के बीज पीसकर पानी में पीएं

थायराइड में क्या खाएं 

  1. अलसी
  2. नारियल
  3. मुलेठी
  4. मशरूम
  5. हल्दी दूध
  6. दालचीनी

बीपी नॉर्मल रहेगा, खाने में शामिल करें ये चीजें

  • खजूर
  • दालचीनी
  • किशमिश
  • गाजर
  • अदरक
  • टमाटर 

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए 

  • लौकी का सूप पीएं
  • लौकी की सब्जी खाएं
  • लौकी का जूस लें 

ये भी पढ़ें-

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ये एंटीबायोटिक दवाएं? WHO की रिपोर्ट उड़ा देगी आपके होश

मुलेठी कौन सी बीमारी में काम आती है? जानें सर्दियों में इसके सेवन के खास फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।