1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Yoga Tips: दिल्ली समेत यूपी-बिहार में डेंगू का तांडव, स्वामी रामदेव से जानिए इससे बचने का नेचुरल और यौगिक उपाय

Yoga Tips: दिल्ली समेत यूपी-बिहार में डेंगू का तांडव, स्वामी रामदेव से जानिए इससे बचने का नेचुरल और यौगिक उपाय

 Written By: Anita Sharma @AnitasharmaB
 Published : Oct 22, 2022 10:23 am IST,  Updated : Oct 22, 2022 10:40 am IST

Yoga Tips: डेंगू , मलेरिया और वायरल फीवर के बाद कई दिनों तक लोगों को थकान बनी रहती है। इससे छुटकारा के लिए प्राणायाम की मदद ली सकती है। स्वामी रामदेव से जानिए डेंगू से बचने का यौगिक उपाय।

Yoga Tips- India TV Hindi
Yoga Tips Image Source : FILE PIC

Highlights

  • बीमारी से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें
  • बिहार में डेंगू से इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं
  • डेंगू-चिकनगुनिया या मलेरिया सीधे मसल्स और ज्वाइंट्स पर हमला करता है

Yoga Tips: डेंगू ने त्योहार की खुशियों में ग्रहण लगाने की तैयारी कर ली है। ना सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में तो डेंगू से इमरजेंसी जैसे हालात हैं। बीमारी कोई भी हो उससे घबराएं नहीं। बीमारी से जुड़े लक्षणों को समझें और तुरंत हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। वहीं अगर बीमारी से बचना है तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें ताकि कभी भी जिंदगी पर कोई खतरा न आए। वैसे भी कहा जाता है कि 'आरोग्यं धन संपदा' यानी सेहत से बड़ी कोई दौलत नहीं है। डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वामी रामदेव ने इससे बचने का आयुर्वेदिक उपाय बताया है, जिसे अपनाकर आप इस बीमारी से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: मोटापे से बढ़ता है कई बीमारियों का खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए बढ़ते Weight को कैसे करें कम

डेंगू के मामले

  • देश में डेंगू के 80 हजार से ज्यादा मामले
  • उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
  • दिल्ली में पिछले 12 दिन में 635 केस
  • बिहार में पटना-गया बना डेंगू का हॉट स्पॉट
  • पटना में अबतक डेंगू के 4958 पेशेंट मिले
  • मध्यप्रदेश में डेढ़ महीने में 579 डेंगू के केस

डेंगू के लक्षण 

  • तेज बुखार        
  • चक्कर आना
  • पेट दर्द 
  • बदन दर्द
  • शरीर में चकत्ते                  
  • प्लेटलेट्स कम
  •  नाक-मुंह से खून आना
  • सिरदर्द 
  • उल्टी 
  • ज्वाइंट पेन
  • मसल्स पेन

बदला मौसम,बिगड़ी सेहत 

  1. हल्के गर्म कपड़े पहनें
  2. गले को ढक कर रखें
  3. ठंडी चीजे ना खाएं
  4. गुनगुना पानी पीएं

ये भी पढ़ें: नसों में सूजन और गांठ को न करें नजरअंदाज, स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेदिक उपचार

मजबूत होगी इम्यूनिटी

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाला दूध
  • मौसमी फल खाएं
  • बादाम-अखरोट लें

डेंगू फीवर में कारगर 

  1. शरीर में पानी की कमी ना होने दें 
  2. खूब नारियल पानी पीएं
  3. तुलसी के पत्ते को उबालकर पानी पीएं
  4. पपीते के पत्ते  का रस पीएं 

मच्छर भगाने का नेचुरल उपाय       

  • नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं
  • कमरे में कपूर जलाएं 
  • घर में लोबान जलाएं

प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं 

  1. व्हीटग्रास का जूस पीएं
  2. एलोवेरा का जूस पीएं
  3. गिलोय का जूस पीएं
  4. पपीते के पत्ते का जूस पीएं

स्किन की एलर्जी में क्या करें

  • एलोवेरा लगाएं
  • नीम पेस्ट लगाएं

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेदिक उपचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।