Yoga Tips: हंसते हंसते कट जाए रस्ते..ज़िंदगी यूं ही चलती रहे। खुशी मिले या गम बदलेंगे ना हम दुनिया चाहे बदलती रहे। हालात चाहे जो भी हों आप सबको भी अपने चेहरे से हंसी गायब नहीं होने देनी है। क्योंकि हाल ही में 150 रिसर्च पेपर्स पर की गई स्टडी बताती है कि हंसी कुदरत का दिया एक ऐसा टूल है जो हमें सेहतमंद रखता है। जी हां रिसर्च के मुताबिक खुश रहने से बॉडीपेन, मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन तो कम होता ही है। ब्लड प्रेशर भी बैलेंस रहता है। इतना ही नहीं 26% तक दिल की बीमारी और 73% तक हार्ट अटैक का खतरा भी घट जाता है।
हंसने-मुस्कुराने के इतने फायदे हैं कि आप गिनते गिनते थक जाएंगे। खुश रहने से शरीर में पॉज़िटिव एनर्जी का संचार होता है जो 52% तक इम्यूनिटी लेवल बढा देती है और तो औऱ बॉडी की हीलिंग पावर में भी इज़ाफा होता है। वहीं अगर इमोशंस निगेटिव हो तो इंसान गुस्सैल और चिड़चिड़ा रहने लगता है तनाव की वजह से एंग्ज़ायटी का शिकार हो जाता है। शरीर की निगेटिव एनर्जी फिज़िकली डैमेज तो करती ही है। लोगों के रिश्ते भी बिगाड़ती है और फिर अकेलापन उन्हें डिप्रेशन के गहरे अंधकार में ले जाता है। जब टेंशन लेने के इतने साइड इफेक्ट्स होने के बावजूद हमारे देश में 42% लोग ऐसे हैं जो स्ट्रेस में रहते हैं और इनमें पुरुषों की तादाद महिलाओं से ज़्यादा हैं।
जब खुश रहने के इतने फायदे हैं तो आज विजयदशमी के दिन संकल्प लीजिए कि रावण दहन की तरह आप सब भी अपने अंदर की निगेटिव इमोशंस, स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी सभी बुराइयों का दहन करेंगे। क्योंकि जीवन में परेशानियों का आना जाना तो चलता रहेगा। लेकिन अगर आप खुशमिज़ाज हैं तो सब मुश्किलों का सामना करना आसान हो जाएगा। तो चलिए स्वामी रामदेव के पास चलते हैं जो हमेशा खुद भी हंसते मुस्कुराते है और लोगों को भी मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं।
Vitamin D Deficiency: भूलकर भी न खाएं विटामिन डी की कमी में ये चीजें, आज ही बनाएं इनसे दूरी
स्ट्रेस
डिप्रेशन
Vitamin B deficiency: इन खानों में भी मिलता है विटामिन B, जरूर करें डाइट में शामिल
Vitamin D Deficiency: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं विटामिन डी की कमी का शिकार? ऐसे लगाएं पता
संपादक की पसंद