1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. दशहरी हो या चौसा, दाम होंगे दोगुने

दशहरी हो या चौसा, दाम होंगे दोगुने

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2015 11:09 am IST,  Updated : May 08, 2015 12:06 pm IST

लखनऊ: आम का मौसम आ गया है। दशहरी, सफेदा हो, चौसा या लंगड़ा, इस बार सभी आम अपने मूल दामों से लगभग में डेढ़ से दोगुने ऊंचे दामों पर मिलेंगे। अभी मौसम और खराब हुआ

जेब पर भारी पड़ेगी...- India TV Hindi
जेब पर भारी पड़ेगी दशहरी और चौसे की मिठास

लखनऊ: आम का मौसम आ गया है। दशहरी, सफेदा हो, चौसा या लंगड़ा, इस बार सभी आम अपने मूल दामों से लगभग में डेढ़ से दोगुने ऊंचे दामों पर मिलेंगे। अभी मौसम और खराब हुआ या आमों की बागानों को पानी किल्लत हुई तो और भी महंगे होने की उम्मीद है।

ऐसे में आम तो आम लोगों के लिए खास हो ही जाएगा साथ ही कारोबारियों के मुनाफे की उम्मीदों पर भी पानी फेर देगा। ऑल इंडिया मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंसराम अली के मुताबिक, इस वर्ष बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने आम की खेती को पूरी तर उजाड़कर रख दिया है। स्थिति यह हो गई है कि उन्हें आम के बागानों से लागत निकलने की भी उम्मीद नहीं लग रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत