1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2017 03:51 pm IST,  Updated : May 21, 2017 03:54 pm IST

उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आज दोपहर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।

lokmanya tilak express- India TV Hindi
lokmanya tilak express

उन्नाव (उप्र): उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आज दोपहर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।

उन्नाव की एसपी नेहा पांडे ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर अचानक पटरी से उतर गये। ट्रेन के पटरी से उतरते ही लोग बोगियों से कूदने लगे। चूंकि ट्रेन की गति स्टेशन होने के कारण धीमी थी, इसलिये बड़ा हादसा होने से बच गया।

ट्रेन पटरी से उतरने के कारण रेलवे पटरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। ट्रेन के अचानक पटरी से उतरने से यात्रियों में हडकंप मच गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आयी है लेकिन कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नही हुआ है। यात्रियों का प्राथमिक उपचार स्टेशन पर ही किया जा रहा है।

एसपी पांडे ने बताया कि यात्रियों को लखनऊ ले जाने के लिये बसों का इंतजाम किया जा रहा है। रेलवे के अलावा उन्नाव प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत