1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: महाराष्ट्र में 12 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 147 पहुंची

Coronavirus: महाराष्ट्र में 12 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 147 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 04:23 pm IST

महाराष्ट्र के सांगली में शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर 12 और लोग पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में अब 147 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं।

12 more people test positive for Coronavirus in Sangli, Maharashtra- India TV Hindi
12 more people test positive for Coronavirus in Sangli, Maharashtra Image Source : PTI

महाराष्ट्र के सांगली में  शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर 12 और लोग पहले के पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में अब 147 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 'वायरस के विरुद्ध युद्ध' में लोगों से मदद करने का आह्वान किया था। कोरोनावायरस के कारण बीते कुछ दिनों से लोगों के बीच यहां भय का माहौल है। राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने आश्वस्त किया कि राज्य और केंद्र इस 'विश्व युद्ध' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ है।

Related Stories

ठाकरे ने कहा, "1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दिनों की तरह ही हमें अलर्ट रहना होगा और इस वैश्विक युद्ध से लड़ना होगा। यह वायरस अपना कदम पसारता जा रहा है और महाराष्ट्र में इसके प्रभावितों की सबसे ज्यादा संख्या है।" उन्होंने कहा कि वह मुंबई के 1.70 करोड़ लोगों से सार्वजनिक जगहों पर भीड़ कम करने और सामाजिक मेलमिलाप को कम करने की अपील करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत