1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस: महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये देगा एमसीए, वानखेड़े स्टेडियम सौपने का भी दिया प्रस्ताव

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये देगा एमसीए, वानखेड़े स्टेडियम सौपने का भी दिया प्रस्ताव

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 04:44 pm IST

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। वहां गुरुवार दोपहर तक इस बीमारी के 124 मामले पाये गये थे।

MCA, Maharashtra cricket association, cricket bodies donate for coronavirus, CAB, cricket associatio- India TV Hindi
MCA Image Source : TWITTER/MCA

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये देने का फैसला किया। एमसीए सचिव संजय नाइक ने पीटीआई से कहा कि क्रिकेट संघ के शीर्ष परिषद की गुरूवार को बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष और सचिव को दान की राशि का निर्धारण करने का अधिकार सौंपा दिया। 

नाइक ने कहा, ‘‘हमने 50 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है। ’’ एमसीए परिषद के एक सदस्य ने कहा कि यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। 

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर जरूर पड़ती है तो एमसीए दक्षिण मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम सहित अपने स्टेडियमों को सरकार को सौंपने के लिये तैयार है ताकि वहां लोगों को पृथक रखा जा सके। 

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। वहां गुरुवार दोपहर तक इस बीमारी के 124 मामले पाये गये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल