1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: देश में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 724 हुआ, जानिए किस राज्य में कितने केस

Coronavirus Cases in India: देश में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 724 हुआ, जानिए किस राज्य में कितने केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 09:42 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 09:42 am IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 724 दर्ज किया गया है, हालांकि राहत भरी खबर ये भी है कि इसमें 66 मामले ऐसे भी हैं जो बिल्कुल ठीक हो चुके हैं

Noida: Officials seal the premises of hotel Sandal Suites...- India TV Hindi
Noida: Officials seal the premises of hotel Sandal Suites after a suspected corona infected traveller stayed there, at sector 135 in Noida, Thursday, March 26, 2020 Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, गु्रुवार को ही देश में 88 नए मामले सामने आए थे और अब शुक्रवार सुबह देश के कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 724 दर्ज किया गया है, हालांकि राहत भरी खबर ये भी है कि इसमें 66 मामले ऐसे भी हैं जो बिल्कुल ठीक हो चुके हैं, लेकिन 17 मामले ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 

देशभर में अबतक कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल में देखने को मिले हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल में अबतक कुल 137 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 129 भारतीय नागरिक हैं और 8 विदेशी नागरिक। केरल के कुल 137 मामलों में 11 लोग ठीक भी हो चुके हैं, केरल में इस वायरस की वजह से अबतक किसी की मौत नहीं हुई है।

 केरल के बाद दूसरे नंबर पर ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं, महाराष्ट्र में इस वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 130  पहुंच गया है, लेकिन इन 130 मामलों में 15 मामले ऐसे भी हैं जो ठीक हो चुके हैं, लेकिन 4 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र के बाद केरल में अबतक 118 मामले सामने आए हैं, जिनमें 6 केस ठीक भी हुए हैं।

Coronavirus Cases in India till March 27th Morning
Image Source : INDIA TVCoronavirus Cases in India till March 27th Morning
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत