1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

13 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2016 07:57 pm IST,  Updated : Feb 13, 2016 07:58 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

JNU: राहुल को दिखाए गए काले झंडे, पुलिस एक्शन के खिलाफ लेफ्ट-कांग्रेस एकजुट

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जेएनयू कैंपस में काले झंडे दिखाए गए। राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाकर छात्रों ने राहुल गांधी का विरोध किया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

JNU में देशद्रोही विवाद: राजनाथ बोले- जो पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेगा वो जेल जाएगा

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सख्ती से कहा कि जो पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेगा वो जेल जाएगा। इसके पहले गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने जेएनयू में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जेएनयू को देशविरोधी गतिविधियों का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा।

PM को सलाह पर जेटली का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी को राय दें मनमोहन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मोदी सरकार का आकलन राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर करने की सलाह देते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर अपनी पार्टी को राष्ट्र हित में निर्णय लेने के लिए कहना चाहिए। जेटली ने पूर्व मनमोहन सिंह का एक इंटरव्यू के जवाब में एक ब्लॉग लिख कर उन्हें यह सलाह दी। जेटली से उन्हें यह भी बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब नीतिगत पंगुता से निकल एक वैश्विक ज्योतिपुंज के रूप में तेजी से बढ़ रही है। सरकार में प्रधानमंत्री का शब्द अंतिम होता है जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में फैसले कांग्रेस मुख्यालय में होते थे। वित्त मंत्री ने अपने ब्लॉग में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री बहुत कम मौकों पर बोलते हैं लेकिन जब वे बोलते हैं तो राष्ट्र को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए। वे राष्ट्र की बुद्धिमत्ता के प्रतीक हैं। उनसे पार्टीगत भावनाओं से ऊपर उठकर रचनात्मक सलाह देनी चाहिए और वक्त पडऩे पर उन्हें खुद अपनी पार्टी को भी व्यापक राष्ट्रीय हित में काम करने के लिए प्रभावशाली संदेश देने की अपेक्षा की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन की प्रतिष्ठा को देखते हुए मैं उनसे भी यही अपेक्षा करता हूं।

पाक को F-16 विमान बेचेगा अमेरिका, भारत ने तलब किया अमेरिकी राजदूत

पाकिस्तान को 'आतंकवाद-रोधी अभियान में सहयोग और विद्रोह को दबाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के समर्थन' के नाम पर एफ-16 युद्धक विमान बेचने के अमेरिका के निर्णय पर भारत ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि चार आतंकवादी मारे गए। पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

ताइवान में भूकंप के मलबे से 113 शव निकाले गए, चार लापता

बचावकर्ताओं ने ताइवान के सबसे पुराने शहर तैनान में शक्तिशाली भूकंप आने के बाद एक हफ्ते में मलबे से 113 शव निकाले हैं। इसके साथ अब एक 17 मंजिला रिहाइशी परिसर के ढहने के बाद से लापता चार लोगों का पता नहीं चला है। अधिकारियों ने आज बताया कि वेइगुआन गोल्डन ड्रैगन परिसर के मलबे से दो को छोड़कर बाकी सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। परिसर पिछले हफ्ते चंद्र नववर्ष की छुटटी के दौरान आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण परिसर ढह गया था। इमारत में मौजूद कुल 327 लोग बच गए।

वायु प्रदूषण से हर साल दुनिया भर में मरते हैं 55 लाख लोग

वायु प्रदूषण के कारण हर साल दुनिया भर में 55 लाख लोग मारे जाते हैं। इनमें से आधी से ज्यादा मौतें दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों चीन एवं भारत में होती हैं। एक नये अध्ययन में यह बात सामने आई है। अमेरिका, कनाडा, चीन और भारत के वैज्ञानिकों ने यहां अमेरिकन एसोसियेशन फार दि एडवांसमेंट ऑफ साइंस (एएएएस) में अपना अध्ययन पेश किया जिसमें कहा गया है कि वायु प्रदूषण जनित बीमारियों के कारण 2013 में चीन में 16 लाख जबकि भारत में 14 लाख लोगों की मौत हुई।

बिजनेस की खबरें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'मेक इन इंडिया' वीक का उद्घाटन

'मेक इन इंडिया वीक' की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में 'मेक इन इंडिया' केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर मोदी के साथ स्वीडन के प्रधानमंत्री जेल स्टीफन लॉफेन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा पेट्री सिपिला भी मौजूद थे। पढ़ने के लिए क्लिक करें

फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रेड्डी ने दिया इस्तीफा

फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 2010 में फेसबुक से जुड़ी थीं और वह भारत में फेसबुक की पहली कर्मचारी थीं। वह फेसबुक इंडिया के सबसे ऊंचे पद पर कार्यरत थीं। रेड्डी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए कहा कि वह अगले छह से 12 महीने में फेसबुक छोड़ देंगी और वापस अमेरिका चली जाएंगी। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब फेसबुक का फ्री बेसिक्स प्रोग्राम को ट्राई से जोरदार झटका लगा है। रेड्डी ने कहा,‘‘मैं वापस अमेरिका फेसबुक मुख्यालय जाकर वहां पर नए अवसरों की तलाश करूंगी। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे दो ऐसे देश में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसे मैं अपना घर मानती हूं। हमारी कंपनी महिलाओं को अवसर देने में विश्वास करती है और मुझे विश्वास है कि वे इसे आगे भी जारी रखेंगे।’’

एंटरटेनमेंट की खबरें-

करिश्मा के पूर्व पति संजय को मिल रही है अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि करिश्मा से चल रहा उनका तलाक का केस मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि मुंबई में उनकी जान को खतरा है। संजय कपूर ने अपनी अर्जी में लिखा है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से जान से मारने की धमकी मिल रही है। क्योंकि वह हीं चाहता कि मैं बीवी करिश्मा से तलाक लूं। इसलिए जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है तब से ही उन्हें धमकी मिल रही है। संजय की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार लिया है और इस मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।

मंदिर के सेट पर शूटिंग मामले में सलमान, शाहरूख को दिल्ली पुलिस से क्लीन चिट

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरूख खान को क्लीन चिट दे दी है। दिल्ली पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए एक स्थानीय अदालत को बताया कि दोनों अभिनेता ‘बिग बॉस-9’ के लिए एक स्टूडियो के सेट के हिस्से के तौर पर बनाए गए एक अस्थाई मंदिर में शूटिंग कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने माना कि उनकी मंशा धार्मिक भावनाएं आहत करने की नहीं थी

खेल की खबरें-

विजाग में भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर

दूसरे मैच में एकतरफा जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ लय बरकरार रखने और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंडर 19 विश्व कप: भारत की नजरें चौथे ख़िताब पर

टूर्नामेंट में अब तक अजेय भारत कल यहां फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ चौथी बार आईसीसी अंउर 19 क्रिकेट विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें

बीसीसीआई के पास मुझ पर बैन लगाने का हक नहीं: पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ

आईपीएल-6 में स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में बीसीसीआई के लगाए 5 साल के बैन पर पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ़ ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीसीसीआई के पास मुझ पर बैन लवगाने का कोई हक नहीं है। 59 वर्ष के असद रउफ़ 49 टेस्ट के साथ 98 वनडे और 23 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। रउफ़ का कहना है कि जब मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ़ कोई ठोस सुबूत नहीं पाया तो बीसीसीआई या आईपीएल के पास उन्हें बैन करने का क्या हक है। आगे अपनी सफ़ाई में रउफ़ ने कहा कि ये दर्शाया गया कि वो बीच में ही भारत छोड़कर भाग गए लेकिन ऐसा नहीं है, उन्होंने अपना कॉन्ट्रेक्ट पूरा किया और उसके एक दिन बाद वो भारत से वापिस लौटे, जिस जांच आयुक्त को बीसीसीआई और आईपीएल ने नियुक्त किया उन्होंने दावा कर दिया कि मै भारत छोड़ कर भाग गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत