1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनजाने में लड़िकयों ने पार की LoC, भारतीय सेना ने वापस पाकिस्तान भेजा

अनजाने में लड़िकयों ने पार की LoC, भारतीय सेना ने वापस पाकिस्तान भेजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 05:22 pm IST

अनजाने में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारत की सीमा में आईं दो नाबालिग लड़कियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में क्रॉसिंग प्वाइंट के माध्यम से पाकिस्तान भेज दिया गया।

2 PoK girls cross over to Jammu and Kashmir via LoC, repatriated to Pakistan- India TV Hindi
एलओसी पार कर भारत की सीमा में आईं दो नाबालिग लड़कियों को पाकिस्तान भेज दिया गया। Image Source : ANI

जम्मू: अनजाने में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारत की सीमा में आईं दो नाबालिग लड़कियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में क्रॉसिंग प्वाइंट के माध्यम से पाकिस्तान भेज दिया गया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि दो नाबालिग लड़कियों लाईबा जबैर (17) और सना जबैर (13) को पुंछ जिले के चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की कहुटा तहसील के अबासपुर से संबंध रखने वाली दोनों लड़कियों को छह दिसंबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में पकड़ा गया था। 

Related Stories

इन लड़कियों ने अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर ली थी। चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर भारतीय और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद दोनों लड़कियों को वापस भेज दिया गया। सेना ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों ने छह दिसंबर को दोनों लड़कियों को पकड़ा और इस दौरान जवानों ने लड़कियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचने दिया और उन्हें सही सलामत वापस भेज दिया गया है।

इन दोनों लड़कियों को सीडीबी बिंदु पर पाक अधिकारियों ने रिसीव किया। एलओसी पार करने वाली लड़कियों में एक लड़की लाइबा जबैर ने कहा, 'हमने अपना रास्ता खो दिया और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। हमें डर था कि सेना के जवान हमारे साथ मारपीट करेंगे लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। हमने सोचा था कि वे हमें वापस नहीं जाने देंगे लेकिन आज हमें घर भेजा जा रहा है। लोग यहां बहुत अच्छे हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत