1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहरीली शराब से मृतकों की संख्या 21 हुई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जहरीली शराब से मृतकों की संख्या 21 हुई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 12:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

liquor- India TV Hindi
liquor

लखनऊ/एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एटा के जिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि जिले के अलीगंज तहसील में शुक्रवार रात जहरीली शराब पीने से 21 लोगों के मरने की सूचना है। इनमें 11 का पोस्टमार्टम एटा तथा पांच का सैफई में कराया जा चुका है, जबकि शेष का पोस्टमार्टम कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि स्थिति की निगरानी के लिए एडीएम प्रशासन को मौके पर ही तैनात किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ASP) अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने देर रात घटना के मुख्य आरोपी श्रीपाल को नयागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि विभाग के छह अन्य अधिकारियों व आरक्षियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है, जिसके बाद अलीगंज थाना में प्रभारी मुकेश कुमार सहित निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या सात हो गई है। 

मुकेश कुमार के अतिरिक्त निलंबित अन्य पुलिसकर्मियों में एसआई योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी भगत सिंह, ओमप्रकाश व टुकीराम तथा आरक्षी भगवान सिंह व महेशचंद्र शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत