राष्ट्रीय खबरें-
रोहित वेमुला मुद्दे पर राज्यसभा में मायावती-स्मृति ईरानी में तीखी तकरार
राज्यसभा में आज जबर्दस्त रण देखने को मिला। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती एक-दूसरे के आमने-सामने थीं और दोनों में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। ये सब हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी को लेकर हुआ। आगे पढ़ें
कन्हैया की जमानत पर दिल्ली HC ने लगाई रोक, पुलिस को चाहिए रिमांड
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बुधवार को भी जमानत नहीं मिली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कन्हैया की याचिका पर सुनवाई 29 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। दिल्ली पुलिस कन्हैया को रिमांड पर लेना चाहती है, ताकि वह उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य के साथ कन्हैया को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सके। आगे पढ़ें
BJP सांसद ने राहुल गांधी से पूछा, 'देश के किस टुकड़े पर करेंगे राज?'
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को लेकर खूब बहस हुई कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, "मैं बोलूंगा। लेकिन वे मुझे बोलने नहीं देंगे, क्योंकि वे डरे हुए हैं। मैं संसद में जो कुछ भी बोलूंगा, वे उसे लेकर डरे हुए हैं। इसलिए वे मुझे बोलने नहीं देंगे।" आगे पढ़ें
JNU विवाद: पुलिस के सामने उमर खालिद का सनसनीखेज खुलासा
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के दो छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से मना करने के कुछ घंटे बाद सरेंडर किया। पुलिस पुछताछ में खालिद ने सनसनीखेज खुलासे किए। आगे पढ़ें
जाट आरक्षण : हिंसा भड़काने पर पूर्व CM हुड्डा के सलाहकार वीरेंद्र के खिलाफ देशद्रोह का केस
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सलाहकार रहे प्रोफेसर वीरेंद्र के खिलाफ जाट आरक्षण की मांग को लेकर हुई हिंसा के दौरान उसे भड़काने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सामने आया था, जिसमें कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीरेंद्र एक खाप नेता के साथ जाट आंदोलन के दौरान कथित रूप से हिंसा भड़काने की बातें कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
नेपाल: 23 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी की मौत
नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में उड़ान भरते समय आज एक छोटा विमान खराब मौसम की बजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 2 विदेशी नागरिकों समेत 23 लोग सवार थे। नेपाल के पर्यटन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, लापता विमान का मलबा मिला गया है जिसमें सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई है। आगे पढ़ें
अमेरिका ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर दोहरा बर्ताव अपनाता है 'पाकिस्तान'
अमेरिका के दो शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि ओबामा प्रशासन अमेरिकी करदाता का धन पाकिस्तान को दे रहा है। सीनेट की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब कॉर्कर ने विदेश मंत्रालय की ओर से पेश वाषिर्क बजट प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री जॉन केरी से पूछा, ‘क्या आप मेरे रूख से सहमत हैं कि 14 साल से जब हम अफगानिस्तान में थे, तब से जारी वे अपना दोहरा रवैया बंद नहीं कर दें, यह (सहायता) नहीं होनी चाहिए।’
बिजनेस की खबरें-
Budget 2016: बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत की उम्मीद, बढ़ सकती है इनकम टैक्स छूट की लिमिट
आगामी बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार के बजट में सैलरीड क्लास की खरीदारी शक्ति बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत आय पर टैक्स छूट की सीमा को मौजूदा ढ़ाई लाख से बढ़ा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बजट में कारोबारियों को झटका लग सकता है। बजट में कार्पोरेट टैक्स की दर में कटौती और इंडस्ट्रीज को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की टैक्स रियायतों को धीरे धीरे वापस लेने की शुरुआत होने की संभावना है। आगे पढ़ें
2. Rail Budget: साधारण रेल टिकट सिर्फ 3 घंटे के लिए होगा वैध, 1 मार्च लागू होगा नया नियम
अगर आप 199 किमी. से कम दूरी पर रेल यात्रा कर रहे हैं, तो जनरल टिकट खरीदने के 3 घंटे के भीतर आपको यात्रा शुरू करनी ही होगी। रेलवे यह नया नियम 1 मार्च से लागू करने जा रही है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
25 को जेल से बाहर आएंगे संजू बाबा, बॉलीवुड ने जताई खुशी
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवाड़ा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे। उनकी रिहाई को लेकर न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। आगे पढ़ें
Video: 'कपूर एण्ड संस' का रोमांटिक गाना 'बोलना' हुआ रिलीज
आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान अभिनीत फिल्म कपूर एण्ड संस का नया गाना 'बोलना' रिलीज कर दिया गया है। आलिया गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें वह इसी गानें के कुछ बोल गुनगुनाती हुई नजर आ रही थीं। इस गानें में फवाद-आलिया और सिद्धार्थ-आलिया के बीच की शानदार कैमेस्ट्री को दिखाया गया है। इस रोमांटिक को अरिजीत सिंह और असीस ने गाया है। आगे पढ़ें
खेल की खबरे
एशिया कप: बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत को दिया बैटिंग का न्योता
एशिया कप के पहले मैच में बुधवार को यहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले ख़बर थी कि धोनी शायद पीठ में तकलीफ़ के कारण ये मैच न खेलें लेकिन वो चोट से उबर गए हैं और मैच खेल रहे हैं। भारत जहां हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर पूरे आत्म विश्वास के साथ उतरेगा वहीं बांग्लादेश भी पिछले कुछ महीनों से अपनी सरज़मीं पर कोई सिरीज़ हारी नहीं है। आगे पढ़ें
एशिया कप, Ind vs Pak: वसीम अकरम ने लगाया टीम इंडिया पर दांव
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि शनिवार को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबले में भारत का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि वह इस समय बहुत अच्छे फ़ॉर्म में है। आगे पढ़ें