1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी हुए ढेर, एक सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी हुए ढेर, एक सुरक्षाकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2021 10:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:37 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को मुठभेड़ की एक घटना में 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

Terrorist killed, Terrorist killed Shopian encounter, Jammu Kashmir, Terrorist killed Shopian- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को मुठभेड़ की एक घटना में 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को मुठभेड़ की एक घटना में 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए।

पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने की थी घेराबंदी

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान का और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलाबारी हुई। पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी की और वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

बुधवार को भी शोपियां में हुआ था हमला
इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर बाद 3 बज कर करीब 20 मिनट पर शोपियां शहर के इमाम साहिब में पुलिस और सीआरपीएफ के जांच दल पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के इस हमले में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत