1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज़हरीले भोजन से गुजरात पुलिस के 50 जवान बीमार, 8 गंभीर

ज़हरीले भोजन से गुजरात पुलिस के 50 जवान बीमार, 8 गंभीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 11:38 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 11:38 pm IST

ज़हरीला भोजन करने से पिछले दो दिनों में गुजरात स्टेट रिज़र्व पुलिस फोर्स (SRPF) के 50 कैडेटों को वड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव सिविल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बीमार 50 पुलिस कैडेटों में से आठ की हालत नाजुक बताई गई है।

police cadets hospitalised after having polluted food- India TV Hindi
police cadets hospitalised after having polluted food

अहमदाबाद: ज़हरीला भोजन करने से पिछले दो दिनों में गुजरात स्टेट रिज़र्व पुलिस फोर्स (SRPF) के 50 कैडेटों को वड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव सिविल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बीमार 50 पुलिस कैडेटों में से आठ की हालत नाजुक बताई गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 250 कैडेट एसआरपीएफ के लालबाग परिसर में प्रशिक्षण ले रहे हैं, और उनमें से 50 कैडेट शिविर में परोसा गया भोजन खाने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे।

कैडेटों ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रशिक्षण शिविर में घटिया भोजन और दूषित वातावरण के बारे में अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कैडेटों ने आरोप लगाया कि उन्हें जो भोजन परोसा जाता है, वह अक्सर बासी होता है और उसमें से बदबू आती है।

एक कैडेट ने कहा, "मेरे साथियों की तबीयत इसी कारण खराब हुई है।"

अपने बीमार साथियों की देखभाल कर रहे एक कैडेट ने कहा, "पिछले दो महीने से हमारा प्रशिक्षण चल रहा है। भोजन क्या, पानी तक दूषित है। यद्यपि हमने इस सबके बारे में अपने वरिष्ठों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कहा कि वे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि राज्य सरकार की नीति निजी भोजन ठेकेदारों की सेवा लेने की है।"

कैडेटों का कहना है कि मेस में परोसा जाने वाला भोजन लेना उनकी मजबूरी होती है, क्योंकि उन्हें शिविर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। एक कैडेट ने कहा, "बेहतर होता कि एसआरपी शिविर में हमारे स्टाफ द्वारा भोजन परोसा जाता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत