1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में कैदी वैन व ट्रक की टक्कर, 7 पुलिसकर्मियों की मौत

बिहार में कैदी वैन व ट्रक की टक्कर, 7 पुलिसकर्मियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2017 11:53 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 11:55 am IST

बिहार में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार तड़के एक कैदी वैन और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में सात पुलिसकर्मियों और एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Road Accident- India TV Hindi
Road Accident

सीतामढ़ी: बिहार में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार तड़के एक कैदी वैन और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में सात पुलिसकर्मियों और एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस भागलपुर जेल में बंद खूंखार नक्सली सुराग पासवान और हेमंत पासवान को सीतामढ़ी जेल लेकर जा रही थी। शनिवार तड़के रुन्नीसैदपुर के गायघाट गांव के पास सड़क किनारे गिट्टी लदे ट्रक से वैन की टक्कर हो गई।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले)

रून्नीसैदपुर के थाना प्रभारी रतन कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक कैदी और तीन जवानों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य जवानों की मौत एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।

इस बीच एसकेएमसीएच में पुलिसकर्मियों के इलाज में कोताही बरतने के आरोप में पुलिस के जवान चिकित्सक से उलझ पड़े। पुलिसकर्मियों का कहना था कि अगर सही से इलाज किया जाता तो चार जवानों की जान बच जाती।

इधर, पुलिस जवानों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा एसकेएमसीएच के जूनियर चिकित्सकों ने सेवा ठप कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जूनियर चिकित्सकों को समझाने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में पत्थरबाजों को जवानों ने सिखाया सबक, Video वायरल

भारत का एक गांव जहां 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं शादीशुदा महिलाएं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत