1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के संदेह में नौ मरीज निगरानी में

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के संदेह में नौ मरीज निगरानी में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 02:37 pm IST

मुंबई का 49 वर्षीय व्यक्ति ऐसा नौवां शख्स बन गय है जिन्हें नये तरह के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते निगरानी में रखा गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के संदेह में नौ मरीज निगरानी में- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संक्रमण के संदेह में नौ मरीज निगरानी में

मुंबई: मुंबई का 49 वर्षीय व्यक्ति ऐसा नौवां शख्स बन गय है जिन्हें नये तरह के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते निगरानी में रखा गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति 21 जनवरी को वुहान से लौटा था। चीन का वुहान शहर इस खतरनाक विषाणु का केंद्र माना जाता है। 

Related Stories

महाराष्ट्र राज्य रोग निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया, ‘‘24 जनवरी को बुखार और जुकाम से ग्रसित होने के कारण उन्हें सरकारी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है, हालांकि जब वह मुंबई आया था तब उसमें एनसीओवी (नोवल कोरोनावायरस) के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते कुल नौ मरीजों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से छह मुंबई से हैं।’’ शेष दो मरीजों में से दो को पुणे और नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

डॉ. आवटे ने बताया कि विषाणु की संभावित आशंका को देखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर अब तक 3,997 लोगों की जांच की गई है, लेकिन महाराष्ट्र से अब तक किसी में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। सरकार ने चीन जा चुके और एक जनवरी के बाद वहां से लौटे लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार आता है तो वे सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत