1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप विधायक नरेश बाल्यान हमले के आरोप में गिरफ्तार

आप विधायक नरेश बाल्यान हमले के आरोप में गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2016 11:57 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 11:57 pm IST

दिल्ली पुलिस ने हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया और इस प्रकार इस पार्टी के गिरफ्तार विधायकों की संख्या 13 हो गई। उधर पार्टी ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Balyan- India TV Hindi
Balyan

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने हमला करने के आरोप में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया और इस प्रकार इस पार्टी के गिरफ्तार विधायकों की संख्या 13 हो गई। उधर पार्टी ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान को ऐसे दिन गिरफ्तार किया गया जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान से अलग-अलग मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा पूछताछ की गई तथा मटियाला से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के बारे में खबर आई। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आप विधायक बाल्यान को आज उत्तर नगर थाने में पिछले सप्ताह दर्ज हमले के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल्यान को रात करीब साढ़े आठ बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने कहा कि बाल्यान के सहयोगी महावीर फौजी को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी को गिरफ्तार करना जरूरी होता है क्योंकि हमें तथ्य पता करने होते हैं। यह जमानती अपराध है जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है और उन्हें देर रात तक जमानत मिलने की संभावना है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत