1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के दोषी अब्दुल करीम तेलगी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फर्जी स्टांप पेपर घोटाले के दोषी अब्दुल करीम तेलगी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2017 08:21 am IST,  Updated : Oct 24, 2017 08:21 am IST

डॉक्टरों के मुताबिक तेलगी के शरीर के अहम अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं इसीलिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उसकी सेहत की निगरानी कर रही है। तेलगी के वकील एमटी नानैया ने सोमवार को बताया, ‘‘ वह जीवित हैं लेकिन उनकी हालत गंभी

Abdul-Karim-Telgi- India TV Hindi
Abdul-Karim-Telgi

नई दिल्ली: फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले के दोषी पाए गए अब्दुल करीम तेलगी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, तेलगी की हालत नाजुक होने के कारण फिलहाल उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। तेलगी मधुमेह और रक्तचाप सहित दूसरी बीमारियों से लम्बे समय से पीड़ित है, करीब 1 सप्ताह पहले अचानक जेल में गिरने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई जिसके चलते एक तेलगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक तेलगी के शरीर के अहम अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं इसीलिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उसकी सेहत की निगरानी कर रही है। तेलगी के वकील एमटी नानैया ने सोमवार को बताया, ‘‘ वह जीवित हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर है। उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित हैं।’’ उन्होंने बताया कि तेलगी को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नानैया ने कहा, ‘‘ उन्हें थोड़ा और जल्दी भर्ती करवाया जाना चाहिए था। इसमें देरी हुई।’’ तेलगी को नवंबर 2001 में अजमेर से गिरफ्तार किया गया था। वह बीते 20 वर्षों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। उसे एड्स समेत कई रोग हैं।

कई करोड़ रुपये के फर्जी स्टांप पेपर घोटाले में उसे 30 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह बेंगलुरु के पाराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। उस पर 202 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत