1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायु सेना प्रमुख ने जवानों से कहा- रहें तैयार, कभी भी बुलाया जा सकता है

वायु सेना प्रमुख ने जवानों से कहा- रहें तैयार, कभी भी बुलाया जा सकता है

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2017 01:12 pm IST,  Updated : May 20, 2017 01:12 pm IST

माना जा रहा है कि धनोवा ने मौजूदा हालात की जो बात कही है वह पाकिस्तान की तरफ से छिप-छिपकर हो रहे हमले के लिए कही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब वायु सेना प्रमुख ने चिट्ठी के जरिए अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई हो।

B_S_Dhanoa_IAF- India TV Hindi
B_S_Dhanoa_IAF

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोवा ने वायु सेना के सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने मन की बात कही है। धनोवा ने इसमें सभी अधिकारियों को कम वक्त में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। यह पत्र वायु सेना के तकरीबन 12,000 अफसरों के पास भेजा गया है। इस पत्र पर 30 मार्च के साइन हैं यानी कि यह धनोवा द्वारा वायु सेना प्रमुख बनने के तीन महीने बाद लिखा गया था। (ये भी पढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)

माना जा रहा है कि धनोवा ने मौजूदा हालात की जो बात कही है वह पाकिस्तान की तरफ से छिप-छिपकर हो रहे हमले के लिए कही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब वायु सेना प्रमुख ने चिट्ठी के जरिए अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई हो। उन्होंने भारत के आसपास बढ़ते खतरे को अगाह करते हुए कहा है कि सबको हर वक्त तैयार रहना है किसी को भी बेहद कम समय में बुलाया जा सकता है।

वायु सेना प्रमुख ने अपने दिल की बात करते हुए वायु सेना के पास संसाधनों की कमी का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि वायु सेना को 42 स्क्वाड्रंस फाइटर प्लेन रखने हैं जबकि उसके पास अभी 33 ही हैं।

उन्होंने लिखा है कि हमें खुद को नई-नई तकनीकी के साथ अपडेट रखना है इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसके अलावा धनोवा ने प्रमोशन और असाइनमेंट को लेकर किए जा रहे पक्षपात के बारे में भी इस चिट्ठी में लिखा है।

वायु सेना प्रमुख ने चेताते हुए कहा है कि किसी भी तरह का पक्षपात, यौन शोषण की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब हर एयरफोर्स स्टेशन को उनके ऑपरेशन के आधार पर आंका जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन है पाकिस्‍तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव?

ये हैं भारत के रहस्यमयी खजाने जिनकी खोज अभी है बाकी...
यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत