भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और महाराष्ट्र का पुणे सोमवार को हवाई मार्ग से जुड़ गया। एयर इंडिया ने भोपाल से रायपुर होते हुए पुणे की हवाई सेवा की शुरुआत की है। राजा भोज विमानतल पर आयोजित समारोह में सोमवार की सुबह आठ बजे गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने एयर इंडिया की भोपाल-पुणे हवाई सेवा का शुभारंभ किया।
गौर ने उड़ान संख्या एआई 9865/एआई 9866 के क्रू मेम्बर से परिचय प्राप्त किया और भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे की पहली लाइट के यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "भोपाल देश के अन्य नगरों से हवाई मार्ग से जुड़ गया है, इससे इस शहर का विकास तेजी से होगा।"
भोपाल से पुणे वाया रायपुर फ्लाइट में कैटरिग का दायित्व एयर इंडिया ने राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित होटल पलाश को दिया है। होटल पलाश ने यह दायित्व सोमवार से ही संभाल लिया।