1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP का माहौल बिगाड़ने की साजिशें रच रहीं विरोधी ताकतें: CM अखिलेख

UP का माहौल बिगाड़ने की साजिशें रच रहीं विरोधी ताकतें: CM अखिलेख

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 03:50 pm IST,  Updated : May 23, 2016 03:50 pm IST

UP के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाज विरोधी ताकतें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा सरकार को बदनाम करने की साजिशें रच रही हैं।

Akhilesh Yadav
- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

बदायूं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाज विरोधी ताकतें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा सरकार को बदनाम करने और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए साजिश रच रही हैं। ऐसे में अवाम को इन शक्तियों से सावधान रहने और उनको मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

अखिलेश ने दातागंज मार्ग पर एक जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दिलों को जोड़ने का काम किया है। अवाम के दिल में सपा सरकार के लिए विश्वास है। इससे विरोधी ताकतें घबरा रही हैं और सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रच रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किए जा रहे इन षड्यंत्रों का जवाब देना होगा। विरोधी ताकतें कुछ भी कर लें, लेकिन प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी। बदायूं के कटरा सआदतगंज में दो साल पहले दो किशोरियों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फांसी से लटकते पाए जाने की वारदात को पेश करने के तरीके से पैदा दर्द आखिर अखिलेश की जुबान से छलक ही गया।

उन्होंने कहा कि एक घटना को लेकर विरोधियों ने कितना दुष्प्रचार किया था लेकिन सत्यता क्या निकली, ये सब जानते हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती मायावती सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता ने वर्ष 2007 से 2012 तक के समय में एक ऐसी सरकार भी देखी है जो सिर्फ पत्थर और हाथी ही बनवाती और लगवाती थी। उस सरकार के समय बनाए गए जो हाथी खड़े थे वे आज तक खड़े हैं और जो बैठे थे वे अब तक बैठे हुए हैं। ना खड़े हुए हाथी बैठे और ना ही बैठे हाथी खड़े हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत