1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडमान निकोबार द्वीप समूहों से सभी पर्यटक बचाए गए

अंडमान निकोबार द्वीप समूहों से सभी पर्यटक बचाए गए

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 08:02 pm IST

अंडमान निकोबार द्वीप समूहों के हेवेलॉक और नील द्वीपों में फंसे 12 विदेशी समेत सभी 2376 पर्यटकों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर ले आया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Rescue Operation- India TV Hindi
Rescue Operation Image Source : PTI

नई दिल्ली: अंडमान निकोबार द्वीप समूहों के हेवेलॉक और नील द्वीपों में फंसे 12 विदेशी समेत सभी 2376 पर्यटकों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर ले आया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चक्रवाती तूफान के आने से पहले अंडमान एवं निकोबार आपदा प्रबंधन के आग्रह पर निकासी अभियान शुरू किया गया था। चक्रवाती तूफान के पोर्ट ब्लेयर से 36 किलोमीटर दूर हेवेलॉक द्वीप से टकराने की आशंका थी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भारतीय नौ सेना के छह जहाज, भारतीय तटरक्षक के दो जहाज और भारतीय वायु सेना के तीन एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने बचाव अभियान को अंजाम दिया।

अभियान में भाग लेने वाले भरतीय नौसेना के छह जहाजों में करमुख, कुंभीर, बित्रा, बरातंग, एलसीयू 27 और एलसीयू 38 शामिल थे। भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने हेवेलॉक से 11 और नील द्वीप से 3 उड़ानें भरीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत