1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साहिबाबाद के कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 13 की मौत

साहिबाबाद के कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 13 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 11, 2016 11:01 am IST,  Updated : Nov 11, 2016 11:03 am IST

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है। चश्मदीदों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

Factory Fire- India TV Hindi
Factory Fire

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है। चश्मदीदों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में तड़के 4 बजे के करीब हुई। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

मृतकों के नाम

  • सलाउद्दीन निवासी नौहल झील मथुरा
  • सलमान शौकत अली मैं बाजार चौक गुलावठी बुलंदशहर
  • आमिर पुत्र उम्मीद अली, निवासी किठौर मेरठ
  • जाकिर
  • शमून पुत्र शाहिद निवासी गुलावठी बुलंदशहर
  • नूर मोहम्मद पुत्र मो. हमीद किठौर मेरठ
  • छोटे पुत्र आस मो. निवासी खुर्जा देहात बुलंदशहर
  • नाजिम पुत्र शाहिद मेरठ
  • नसीम पुत्र इस्तेकार धौलाना हापुद
  • मोबिन पुत्र जाहिद राससोलपुर लंदशाहर
  • अस्मत पुत्र झब्बर ततारपुर मेरठ
  • निगेहबान पुत्र रोशन खान तातारपुर बरेली
  • आज़ाद पुत्र ब्लू खान बरेली
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत