1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पतंजलि ने 1 साल में किया 10500 करोड़ का कारोबार

पतंजलि ने 1 साल में किया 10500 करोड़ का कारोबार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 12:56 pm IST,  Updated : May 04, 2017 12:56 pm IST

योग गुरू बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की वार्षिक आम सभा (AGM) में बताया कि उनकी कंपनी का कुल कारोबार 10500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

Baba Ramdev- India TV Hindi
Baba Ramdev

नई दिल्ली: योग गुरू बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की वार्षिक आम सभा (AGM) में बताया कि उनकी कंपनी का कुल कारोबार 10500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुआ कहा कि उन्होंने अगले 2 साल में पतंजलि को देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

पतंजलि आयुर्वेद के आंकड़ों पर एक नजर

पिछले फाइनेंशियल ईयर 2016-17 में पतंजलि ने कुल 10 हजार 500 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसमें 940 करोड़ के टूथपेस्‍ट की बिक्री शामिल है। वहीं, लोकप्रिय हेयर ऑयल केशकांति से कुल 825 करोड़ रुपए की आय हुई है। इसके अलावा बाथ सॉप से 572 करोड़ रुपए, सरसों के तेल से 522 करोड़ रुपए, शहद से 322 करोड़ रुपए और देसी घी से कुल आय 1467 करोड़ रुपए की हुई है।

बाबा रामदेव ने कहा- फैलाी जा रही है अफवाह

योग गुरू बाबा रामदेव ने पतंजलि की वार्षिक आम सभा में कहा कि उनके सभी प्रोडक्ट्स भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से अप्रूवड है। और सिर्फ 5 प्रोडक्ट्स में ही गौ मूत्र का प्रयोग किया गया है। उनकी कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है।

2 साल में देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनने का लक्ष्य

बाबा रामदेव ने कंपनी की आगे की योजनाओं का जिक्र करते हुआ बताया कि उन्होंने अगले 2 साल में कंपनी को देश की सबसे बड़ी FMCG कपंनी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वो तेजी से विस्तार कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि पतंजलि आंध्र प्रदेश के विजय नगर में नया प्लांट लगाएगी। इसके अलावा वो स्कूल कारोबार में भी उतरने की योजना बना रहे है। पहला स्कूल दिल्ली-NCR  में खोला जाएगा। इन स्कूल में शहीदों के बच्चों के लिए फ्री शिक्षा उपलब्ध होगी।

उत्तर प्रदेश में करेंगे 2000 करोड़ रुपए का निवेश

पतंजलि आयुर्वेद उत्तर प्रदेश में 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर 450 एकड़ में फूड पार्क की स्थापना भी शामिल है।नए प्लांट से पतंजलि आयुर्वेद विदेशी कंपनियों को घरेलू और विदेशी में कड़ी टक्कर देगी।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत