1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा रामदेव ने किया फैशन बाजार में उतरने का ऐलान, बनाएंगे ‘स्वदेशी जींस’

बाबा रामदेव ने किया फैशन बाजार में उतरने का ऐलान, बनाएंगे ‘स्वदेशी जींस’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 08:02 pm IST

नागपुर: योग गुरू बाबा रामदेव ने आज कहा कि पतंजलि समूह परिधान क्षेत्र में दस्तक देगा और स्वदेशी जिंस इस साल के अंत या अगले साल पेश किया जाएगा। बाबा रामदेव ने यहां संवाददाताओं से

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

नागपुर: योग गुरू बाबा रामदेव ने आज कहा कि पतंजलि समूह परिधान क्षेत्र में दस्तक देगा और स्वदेशी जिंस इस साल के अंत या अगले साल पेश किया जाएगा। बाबा रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि युवाओं की तरफ से अच्छी मांग है और इसीलिए पतंजलि ने विदेशी ब्रांड से टक्कर लेने के लिए स्वदेशी जींस पेश करने का फैसला किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने यह भी कहा कि समूह रोजमर्रा के उत्पादों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावना तलाशने को तैयार है और भविष्य में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में भी दस्तक दे सकता है। रामदेव ने कहा, हमने पहले ही नेपाल और बांग्लादेश में इकाइयां लगायी है और हमारे उत्पाद पश्चिम एशिया पहुंच चुके हैं तथा सउदी अरब समेत कुछ देशों में लोकप्रिय हुए हैं।

उन्होंने कहा, हमें गरीब देशों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उन देशों से लाभ का उपयोग वहां विकास कायो में किया जाएगा। रामदेव ने कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्ताप में प्रवेश मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगा और अगर स्थिति राजनीतिक रूप से अनुकूल रही, वहां इकाइयां लगायी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पाद कनाडा तक पहुंच रहे हैं। रामदेव ने कहा कि समूह अजरबैजान में भी दस्तक दे चुका है जहां 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और एक प्रमुख उद्योगपति ने उनके उत्पादों में रूचि दिखायी है। उन्होंने कहा कि परिधान के साथ रिफाइंड खाद्य तेल भी इस साल पेश किया जाएगा।

विस्तार के बारे में बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि समूह नागपुर के मिहान में 40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में अपनी सबसे बड़ी इकाई लगा रहा है जो उसकी हरिद्वार में पहली इकाई से भी बड़ी होगी। शहर में कुल निवेश 1,000 करोड़ रपये होगा और इससे महाराष्ट्र में 10,000 से 15,000 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सेज से सटे एक निर्यात इकाई लगायी जाएगी क्योंकि नागपुर बेहतर संपर्क उपलब्ध कराता है। पंतजलि मध्य प्रदेश, असम, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा कर्नाटक में बड़ी इकाइयां लगने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा कई स्थानों पर अनुषंगी इकाइयां हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत