श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए मोहम्मद रफी भट्ट ने रविवार सुबह अपने पिता को फोन कर कहा कि अगर उसने उन्हें दुख पहुंचाया है तो वह माफी चाहता है। रफी ने आज सुबह फयाज अहमद भट्ट को आखिरी बार फोन किया था। फयाज ने पुलिस को बताया कि वह आज सुबह जगे ही थे कि उनका फोन बजा। यह फोन उनके सामाजशास्त्री बेटे रफी का था। रफी ने अपने पिता से कहा , ‘‘ अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। ’’
Related Stories
इसके बाद उसके मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली। पुलिस ने बताया कि रफी पिछले सप्ताह के शुक्रवार को घर छोड़कर आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। जम्मू - कश्मीर पुलिस ने एक पुलिस दल भेजकर फयाज और उनके परिवार को रफी को आत्मसमर्पण के लिए मनाने को कहा।फयाज उनकी पत्नी और बेटी बोटा कदाल स्थित मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे ही थे कि उन्हें रफी की मौत की खबर मिली।