1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA के खिलाफ जामा मस्जिद पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

CAA के खिलाफ जामा मस्जिद पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 02:42 pm IST

दिल्ली में जुमे की नमाज के बाद सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हो रहा है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर जामा मस्जिद पहुंचे है।

Bhim Army chief Chandrashekhar Azad- India TV Hindi
Bhim Army chief Chandrashekhar Azad leads anti-CAA, NRC protest at Jama Masjid in Delhi Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ घंटे बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे। चंद्रशेखर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। उनके साथ समर्थक और स्थानीय लोग भी थे। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि देश को एकजुट रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई और चीज नहीं है। इससे पहले उन्हें पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Related Stories

आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था। भीम आर्मी प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी। आजाद को जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि वह चार हफ्तों तक दिल्ली नहीं आ सकेंगे और चुनावों तक कोई धरना आयोजित नहीं करेंगे। अदालत ने यह भी कहा था कि सहारनपुर जाने से पहले आजाद जामा मस्जिद समेत दिल्ली में कही भी जाना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करेगी। न्यायाधीश ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में विशेष शर्तों की जरूरत होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत