1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री लोन स्कीम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 लोग गिरफ्तार

प्रधानमंत्री लोन स्कीम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 लोग गिरफ्तार

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Feb 22, 2021 02:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 02:38 pm IST

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जो प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम से 9 एप बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

प्रधानमंत्री लोन...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री लोन स्कीम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 लोग गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुंबई: मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जो प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम से 9 एप बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इन लोगों के बनाए एप पर 2 लाख 80 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इन्होंने 9 एप और 3 वेबसाइट बनाई थी।

इन लोगों ने अलीगढ़ और जयपुर में दो कॉल सेंटर भी खोले हुए थे। ये लोग विज्ञापन भी देते थे कि 1 या 2 लाख का कर्ज बिना किसी गारंटी के मिलेगा और रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक व्यक्ति से 10 से 20 हजार ठगते थे।

ये लोग पहले रजिस्ट्रेशन करवाते थे इसके बाद रजिस्ट्रेशन फी भरने के लिए बकायदा कॉल सेंटर से कॉल करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत