दिल्ली में लुधियाना के बॉडी बिल्डर की मौत अब मिस्ट्री बन चुकी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद अपने सिर पर बियर की बोतल मार ली थी जबकि दोस्तों और परिवारवालों का आरोप है कि बार के बाउंसर्स ने युवक के सिर पर रॉड से हमला किया था।
लुधियाना से दिल्ली नए साल का जश्न मनाने आया था बॉडी बिल्डर दीपक टंडन देर रात दिल्ली के पॉश इलाके के एक कैफे बार में वो पार्टी करता रहा था आधी रात जब पार्टी शबाब पर थी तो कैफे के बाहर बॉडी बिल्डर दीपक टंडन खून से सना बदहवास स़डक पर दिख रहा था। पुलिस उसको हॉस्पीटल ले गई लेकिन बाद में बॉडी बिल्डर दीपक की मौत हो गई।
सवाल ये है कि न्यू इयर पार्टी में हुआ क्या?
नए साल का जश्न मनाने आए दीपक की अचानक मौत जितना चौंकाती है उससे ज़्यादा दीपक की मौत को लेकर पुलिस की थ्योरी हैरान करने वाली है। शुरुआती तफ़्तीश के बाद पुलिस बता रही है कि ELF बार में पार्टी के दौरान दीपक ने खुद को बीयर की बोतल मार कर ज़ख्मी कर लिया। उसके बाद सिर फटा और फिर मौत हो गई।
लेकिन पुलिस की इस थ्योरी पर दीपक के घरवालों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपक के पिता के मुताबिक उसके सिर में 2 इंच का गहरा जख्म था ऐसा जख़्म जो बोतल से किए गए वार का नहीं लगता। घर वालों का आरोप है कि दीपक पर पार्टी के दौरान बाउंसर्स ने रॉड से हमला किया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
पुलिस भी मान रही है कि पार्टी के दौरान दीपक का किसी बात को लेकर बाउंसरों से कहासुनी हुई थी और इसी झगड़े के बीच दीपक ने बीयर की बोतल से खुद को जख्मी कर लिया। पुलिस की इस थ्योरी को दीपक के वो दोस्त नकार रहे हैं जो उसके साथ घटना की रात मौजूद थे। दीपक के दोस्त मुताबिक वो पार्टी के दौरान कुछ देर के लिए बार से बाहर आया था लेकिन जब वो बार में अंदर गया उस वक्त दीपक का बाउंसर्स से झगड़ा हो रहा था।
आरोप है कि बीच बचाव करने पर उस वक्त बाउंसर्स ने विक्रम को भी बुरी तरह से मारा जिसमें उसकी नाक की हड्डी टूट गई। मार पीट कर इसे बार से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद बाउंसर जख्मी हालत में दीपक को बार से बाहर ले आए। लुधियाना से दिल्ली पार्टी करने आया दीपक टंडन हर अपडेट फेसबुक पर करता रहा। उसने ELF कैफे एन्ड बार में 31 फर्स्ट के जश्न की भी फोटो भी शेयर की गई थी।
घरवालों का कहना है कि जख्मी होने पर भी दीपक ठीक हालात में था और खुद चलकर बार से बाहर आया। बाहर बार के बाउंसर्स से उसकी बहस होती रही वो भी पुलिस की मौजूदगी में। जख्मी दीपक टंडन ने खुद ही पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी।
सवाल ये भी है कि बार के अंदर की घटना की सीसीटीवी तस्वीरे भी दिल्ली पुलिस को नहीं मिली। बार मैनेजमेंट का कहना था कि सीसीटीवी कैमरे खराब थे।