1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में ब्रेड उत्पादन 30 फीसदी घटा

बंगाल में ब्रेड उत्पादन 30 फीसदी घटा

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2016 01:03 pm IST,  Updated : May 27, 2016 01:03 pm IST

ब्रेड, बन, पाव, पिज्जा बेस तथा वाणिज्य रूप से बिकने वाले अन्य बेकरी उत्पादों में खतरनाक रसायनों के होने की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पश्चिम बंगाल के 4,000 बेकरी में ब्रेड का उत्पादन 30 फीसदी घट गया।

bread- India TV Hindi
bread

कोलकाता: ब्रेड, बन, पाव, पिज्जा बेस तथा वाणिज्य रूप से बिकने वाले अन्य बेकरी उत्पादों में खतरनाक रसायनों के होने की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पश्चिम बंगाल के 4,000 बेकरी में ब्रेड का उत्पादन 30 फीसदी घट गया।

यह बात गुरुवार को बेकरी संगठन ने कही। संगठन ने साथ ही कहा कि वे नुकसानदेह रसायनों का प्रयोग नहीं करते हैं। वेस्ट बंगाल बेकरी कॉर्डिनेटर्स कमेटी और वेस्ट बंगाल बेकर्स एसोसिएशन ने कहा कि वे बेकरियों से ब्रेड के नमूने एकत्र करेंगे और उनकी जांच कराएंगे।

कमेटी के सचिव शेख इस्माइल हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारा दैनिक उत्पादन 10-12 लाख पाउंड के दायरे में रहता आया है, लेकिन रिपोर्ट के बाद पिछले कुछ दिनों में हमारा उत्पादन 25-30 फीसदी घटा है।"

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (सीएसई) द्वारा सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में ब्रेड निर्माण में पोटेशियम ब्रोमेट और आयोडेट के उपयोग होने की बात कही गई है, जिनका प्रयोग कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन हमारे देश में कंपनियां ब्रेड को मुलायम और फूला हुआ बनाने के लिए इनका प्रयोग करती है।

हुसैन और उनके सहयोगियों ने कहा कि राज्य में रसायनों का प्रयोग नहीं होता है। उन्होंने कहा, "इनका बिल्कुल उपयोग नहीं होता। हम लिपासे और अल्फा एमिलेस का प्रयोग करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत