प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल बंगाल के बहुत अहम हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता को सिटी ऑफ फ्यूचर बनाएंगे। इस रैली में शिरकत करने के लिए कई बड़े नेता आए हुए हैं। रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके गले में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाला गमछा है। उन्होंने मंत्र से भाजपा का झंडा लहरा कर बंगाल की सियासत में आने वाले समय में बड़ा रोल अदा करने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। हमारे इस पेज पर आपको बंगाल की सियासत से जुड़ी तमाम अपडेट्स पा सकेंगे।
पढ़ें- बंगाल चुनावों के दौरान बांग्लादेश के 'मतुआ' पर भी है पीएम मोदी की नजर
पढ़ें- उत्तर रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान, देखिए लिस्ट और जानिए टाइम-स्टॉपेज सहित पूरी जानकारी
