1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बृजमोहन अग्रवाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

बृजमोहन अग्रवाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2016 07:23 pm IST,  Updated : May 17, 2016 08:11 pm IST

कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोक सुराज कार्यक्रम के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जिस विमान में सवार हुए, उसका एक इंजन अचानक बंद हो गया। इंजन के बंद होने की जानकारी मिलते ही पायलट ने विमान...

brimohan agrwal- India TV Hindi
brimohan agrwal

रायपुर: कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोक सुराज कार्यक्रम के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जिस विमान में सवार हुए, उसका एक इंजन अचानक बंद हो गया। इंजन के बंद होने की जानकारी मिलते ही पायलट ने विमान वापस लौटाया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की।

लैंडिंग के बाद मंत्री ने बृजमोहन ने कहा कि पायलट की सूझबूझ की वजह से वे और विमान में उनके साथ बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। मंत्री लोक सुराज अभियान के लिए नारायणपुर जिले के लिए निकले थे। इसके लिए सरकारी हेलीकॉप्टर में सवार होकर वे नारायणपुर के लिए रवाना हुए थे।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट को पता चला कि एक इंजन में खराबी आने की वजह से वह काम नहीं कर रहा। इसके बाद उसने रायपुर एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम से संपर्क किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत