1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल बस के कुचलने से भाई-बहन की मौत, मामा घायल

स्कूल बस के कुचलने से भाई-बहन की मौत, मामा घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 11:08 pm IST

पुलिस ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद चालक बस को पीछे कर रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों बच्चों समेत मोटरसाइकिल चालक मामा को रौंद दिया।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : PTI

सिंगरौली (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनहना बैरियर के पास स्थित सेपिएन्ट स्कूल में अध्ययनरत दो मासूम सगे भाई-बहन की स्कूल बस के नीचे आ जाने से बुधवार को मौत हो गई, जबकि उनका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

पुलिस ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद चालक बस को पीछे कर रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों बच्चों समेत मोटरसाइकिल चालक मामा को रौंद दिया। हादसे को देख स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई। तत्काल तीनों को उपचार के लिए केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, मोटरसाइकिल चालक जो मृत बच्चों का मामा है की स्थिति गंभीर है। स्कूल बस का चालक धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू (35) बिना पीछे देखे व खलासी को बताए तेजी से बस बैक कर बैठा, जिस कारण यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत