1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में बस-ट्रैक्टर में टक्कर, 4 की मौत, 26 घायल

छत्तीसगढ़ में बस-ट्रैक्टर में टक्कर, 4 की मौत, 26 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2017 10:07 am IST,  Updated : Jan 02, 2017 10:07 am IST

गरियाबंद जिले में एक बस के ट्रैक्टर से टकराने के कारण कम से कम तीन महिलाओं एवं 6 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना का शिकार हुए लोग एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद लौट कर रहे थे।

bus and tractor collide in chattisgarh 4 dead 26 injured- India TV Hindi
bus and tractor collide in chattisgarh 4 dead 26 injured

रायपुर: गरियाबंद जिले में एक बस के ट्रैक्टर से टकराने के कारण कम से कम तीन महिलाओं एवं 6 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना का शिकार हुए लोग एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद लौट कर रहे थे।

गरियाबंद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ने बताया कि घटना कल रात गरियाबंद-रायपुर मार्ग पर उस समय हुई जब 40 लोग यहां से 45 किमी दूर स्थित राजिम के नजदीक तारा गांव में एक शादी समारोह में शिरकत कर माना बस्ती गांव लौट रहे थे।

एएसपी ने कहा, श्यामनगर के नजदीक बस सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकराई और सड़क के किनारे एक खेत में घुस गई। इस हादसे में तीन महिलाओं एवं एक लड़की की घटनास्थल पर मौत हो गई।

नेहा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस का एक दल मौके पर पहंुचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसीपी ने कहा, 12 घायलों को रायपुर स्थित डॉ. बी आर अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। इनके अलावा 14 घायलों का राजिम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीडि़तों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत