1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI: कैंसर दवा घोटाला मामले में 1.6 करोड़ रूपए बरामद किए

CBI: कैंसर दवा घोटाला मामले में 1.6 करोड़ रूपए बरामद किए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 11:15 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 11:15 pm IST

CBI ने आज दावा किया कि उसने रेलवे मंडल अस्पताल, उत्तर रेलवे लखनउ के तत्कालीन मंडल चिकित्सा अधिकारी के निवास की तलाशी के दौरान 1.6 करोड़ रूपए नकद बरामद किए हैं।

cbi- India TV Hindi
cbi

नई दिल्ली: CBI ने सोमवार को  दावा किया कि उसने रेलवे मंडल अस्पताल, उत्तर रेलवे लखनउ के तत्कालीन मंडल चिकित्सा अधिकारी के निवास की तलाशी के दौरान 1.6 करोड़ रूपए नकद बरामद किए हैं। यह तलाशी 2012-2014 में 2.94 करोड़ रूपए मूल्य की कैंसर दवाओं की खरीद में कथित फर्जीवाड़े के मामले में की गई।

CBI सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू बंसल, तत्कालीन अतिरिक्त सीएमएस राकेश गुप्ता, डीएमओ सुनीता गुप्ता, फार्मेसिस्ट एस एस मिश्रा, अस्पताल की सहायक कर्मचारी तारा चंद के खिलाफ दर्ज मामलों में ये तलाशी की गईं। CBI प्रवक्ता आर के गौर ने बताया कि लखनउ में 13 स्थानों पर और रायबरेली में दो स्थानों पर छापेमारी की गई।

राकेश गुप्ता और सुनीता गुप्ता फिलहाल रायबरेली में तैनात हैं और बंसल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सूत्रों ने दावा किया कि सुनीता गुप्ता के घर से 1.6 करोड़ रूपए बरामद किए गए हैं। सुनीता के पति लखनउ के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। दवा आपूर्तिकर्ता आयुष मेडिकल, जे के मेडिकोज और मालवीय फार्मा की भी तलाशी की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत