1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर पर शुरू होगी बातचीत, पूर्व IB चीफ होंगे वार्ताकार

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर पर शुरू होगी बातचीत, पूर्व IB चीफ होंगे वार्ताकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 07:19 pm IST

केंद्र सरकार ने अपने रुख में बड़ा परिवर्तन करते हुए सोमवार को ऐलान किया कि वह कश्मीर पर बातचीत के लिए तैयार है...

Rajnath Singh | PTI Photo- India TV Hindi
Rajnath Singh | PTI Photo

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने रुख में बड़ा परिवर्तन करते हुए सोमवार को ऐलान किया कि वह कश्मीर पर बातचीत शुरू कर रही है। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार राज्य की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने कहा था कि कश्मीर की समस्या का हल गोली या गाली से नहीं, बल्कि उनको गले लगाकर ही हो सकता है। गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के दौरे के समय 87 डेलिगेशंस से बात की थी।

Former IB Chief Dineshwar Sharma
Former IB Chief Dineshwar Sharma

दिनेश्वर शर्मा।

राजनाथ ने कहा, ‘जम्मू और कश्मीर में सस्टेंड डायलॉग शुरू किया जाएगा। IB के पूर्व डायरेक्टर दिनेश्वर शर्मा को भारत का स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया है। दिनेश्वर शर्मा जम्मू और कश्मीर में चुने हुए प्रतिनिधियों और पार्टियों से बात कर, उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे। समाज के सभी वर्गों के साथ युवाओं का महात्वाकांक्षा को खास तवज्जो देंगे। फिर अपनी रिपोर्ट केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकार को देंगे। दिनेश्वर शर्मा को कैबिनेट सेक्रेटरी का स्टेटस हासिल होगा।’ हुर्रियत के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा, ‘किससे बात करनी है या नहीं, इसका अधिकार और आजादी दिनेश्वर शर्मा के पास होगी। वह जो उचित समझेंगे, उससे बात करेंगे। उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है, जिससे चाहें बात कर सकते हैं।’

राजनाथ ने कश्मीर समस्या के समाधान को सरकार का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा, ‘हम साफ नीति और नीयत से काम करेंगे ताकि कश्मीर का समाधान निकले। कश्मीर समस्या का समाधान हमारा उद्देश्य है। ऐसा व्यक्ति उपयुक्त होगा जिसका किसी पार्टी से संबंध न रहा हो।’ केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट देने के कोई टाइम लिमिट तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों ने कहा था कि बातचीत का सिलसिला शुरू होना चाहिए। राजनाथ ने कहा, ‘NIA स्वायत्त संस्था है। इस बार रिपोर्ट पर कार्यवाही होगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत