1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: डॉन छोटा शकील के 4 सुपारी किलर गिरफ्तार, छोटा राजन को मारने आए थे

दिल्ली: डॉन छोटा शकील के 4 सुपारी किलर गिरफ्तार, छोटा राजन को मारने आए थे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 10:53 am IST,  Updated : Jun 10, 2016 10:53 am IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये चारो कॉन्ट्रैक्ट

chhota rajan- India TV Hindi
chhota rajan

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये चारो कॉन्ट्रैक्ट किलर दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के लिए काम करते हैं। पुलिस का दावा है कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलर्स छोटा राजन की हत्या के इरादे से आए थे।

छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद छोटा शकील ने पहली बार उसकी हत्या की साजिश रची है। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वे सभी कॉन्ट्रैक्ट किलर दिल्ली औऱ आसपास के इलाके के हैं। उनके नाम रोजर रोबिनसन, जुनैद, युनूस और मनीष हैं। रोबिनसन को रोहिणी, जुनैद को सीलमपुर, युनूस को गाजियाबाद और मनीष को नोएडा का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक ये चारों इंटरनेट फोन के जरिए छोटा शकील के संपर्क में थे। ये चारों छोटा शकील के कहने पर जेल में बंद छोटा राजन को मारने का प्लान बना रहे थे। स्पेशल सेल ने इनके पास से 9mm की एक पिस्टल, दो दर्जन के ज्यादा कारतूस और 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने इन लोगों के फोन भी जब्त कर लिए हैं।

गौरतलब है कि 27 साल से फरार चल रहे छोटा राजन को बाली में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। 55 साल के राजन पर हत्या, जबरन वसूली, ड्रग्स की तस्करी जैसे 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जेल के अधिकारियों को राजन को जान से मारने की धमकी वाल एक मैसेज भी आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत