1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में ठंड का कहर जारी

जम्मू एवं कश्मीर में ठंड का कहर जारी

 Written By: IANS
 Published : Dec 30, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 12:51 pm IST

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में रात के समय तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, जम्मू

Kashmir Cold- India TV Hindi
Kashmir Cold

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में रात के समय तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान ठंड एवं शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

उन्होंने कहा, हमें अगले सप्ताह बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में रात के समय न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमार्ग में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में रात के समय न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 6.7 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.2 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू एंव कश्मीर में पिछले दो सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप जारी है। झीलों और नदियों में जलस्तर में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत