1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षक दिवस पर सबसे शर्मनाक तस्वीर, फरीदाबाद में प्रिंसिपल पर टूटा गुंडों का कहर

शिक्षक दिवस पर सबसे शर्मनाक तस्वीर, फरीदाबाद में प्रिंसिपल पर टूटा गुंडों का कहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 10:37 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 10:37 am IST

वारदात फरीदाबाद के सेक्टर-15 की है। जब तिगांव महाविद्यालय के प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु कॉलेज जा रहे थे तभी कुछ बाइक सवार गुंडों ने उनकी कार रोकी और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

शिक्षक दिवस पर सबसे शर्मनाक तस्वीर, फरीदाबाद में प्रिंसिपल पर टूटा गुंडों का कहर- India TV Hindi
शिक्षक दिवस पर सबसे शर्मनाक तस्वीर, फरीदाबाद में प्रिंसिपल पर टूटा गुंडों का कहर

नई दिल्ली: आज शिक्षक दिवस है। लोग शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं लेकिन फरीदाबाद से आज एक बेहद शर्मनाक तस्वीर आई है जहां कुछ नकाबपोश गुंडों का कहर एक प्रिंसिपल पर टूटा। वारदात फरीदाबाद के सेक्टर-15 की है। जब तिगांव महाविद्यालय के प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु कॉलेज जा रहे थे तभी कुछ बाइक सवार गुंडों ने उनकी कार रोकी और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

Related Stories

गुंडों ने लाठियों से कार के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच कुछ बदमाशों ने प्रिंसिपल को कार से बाहर निकाला और सड़क पर पीटना शुरू कर दिया और इतना पीटा कि हाथ पैर तक तोड़ दिए। इस बीच मौके पर पीसीआर वैन पहुंच गई जिसे देखते ही बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। 

फिलहाल प्रिंसिपल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। ये सारी वारदात सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत