1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस ने किया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का पुरजोर समर्थन, केजरीवाल ने कहा- भारत माता की जय

कांग्रेस ने किया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का पुरजोर समर्थन, केजरीवाल ने कहा- भारत माता की जय

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2016 03:43 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 05:27 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए किए गए 'सर्जिकल अटैक' का गुरुवार को पुरजोर समर्थन किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस भारतीय सेना द्वारा

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए किए गए 'सर्जिकल अटैक' का गुरुवार को पुरजोर समर्थन किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना कर किए गए 'सर्जिकल अटैक' का पुरजोर समर्थन करती है। हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हैं।"

Also see:

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी आतंकवादियों को निशाना बना कर किए गए सर्जिकल अटैक के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। पटेल ने कहा, "हम पूरी तरह से सशस्त्र बलों के साथ हैं।" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, 'भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।'

महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने नियत्रंण रेखा पर आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल अटैक कर भारी क्षति पहुंचाई है।

Also read:

सेना ने यह सर्जिकल स्ट्राइक बुधवार रात को उस वक्त की जब सेना को इस बात की सूचना मिली की नियंत्रण रेखा के पास (Pok) बड़ी संख्या में आतंकी जमा हो रहे हैं, इस पक्की सूचना के बाद सेना ने यह बड़ी सर्जिकल कार्रवाई की है।

सेना की कार्रवाई जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जवानों पर किए गए आतंकवादी हमले के 11 दिन बाद की गई है। आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत