1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनियाभर में कोरोना से अबतक 25.4 लाख से अधिक लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोना से अबतक 25.4 लाख से अधिक लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2021 10:12 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 10:12 am IST

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 28,717,629 मामलों और 516,476 मौतों के साथ सबसे अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, कोरोना के 11,124,527 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

coronavirus deaths in world crosses 25 lakh marks दुनियाभर में कोरोना से अबतक 25.4 लाख से अधिक लोगों- India TV Hindi
दुनियाभर में कोरोना से अबतक 25.4 लाख से अधिक लोगों की मौत Image Source : AP (FILE)

वाशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 11.47 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि 25.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 114,794,551 और 2,547,493 है।

पढ़ें- 60 साल के आदमी ने हथौड़े से ले ली पत्नी और 2 बेटियों की जान, एक बेटी की हालत नाजुक

पढ़ें- उत्तर रेलवे की तरफ से गुड न्यूज! आज से चलेगी ये ट्रेन, तीन राज्य के लोगों का होगा फायदा

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 28,717,629 मामलों और 516,476 मौतों के साथ सबसे अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, कोरोना के 11,124,527 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

पढ़ें- क्या कोलकाता में पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेंगे सौरव गांगुली? BJP ने दिया ये जवाब
पढ़ें- किसान आंदोलन से NHAI के सामने बड़ी चुनौतियां, कई प्रोजेक्ट पड़े हैं अधूरे

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (10,646,926), रूस (4,220,291), ब्रिटेन (4,200,700), फ्रांस (3,843,241), स्पेन (3,209,048), इटली (2,955,434), तुर्की (2,723,316), जर्मनी (2,462,061), कोलंबिया (2,259,599), अर्जेंटीना (2,118,676), मेक्सिको (2,089,281), पोलैंड (1,719,708), ईरान (1,648,174), दक्षिण अफ्रीका (1,514,815), यूक्रेन(1,405,394), इंडोनेशिया (1,347,026), पेरू (1,332,939), चेक रिपब्लिक (1,252,242) और नीदरलैंड्स (1,111,364) हैं।

पढ़ें- घोड़े का मना जन्मदिन, मालिक ने 50 पाउंड का काटा केक, दी पार्टी
पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब नीली क्रांति को बढ़ावा, जानिए कैसे हो सकता है मछली कारोबार से फायदा

वर्तमान में ब्राजील कोरोना के कारण 257,361 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (186,152) और चौथे पर भारत (157,248) है। इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (123,530), इटली (98,288), फ्रांस (87,373), रूस (85,458), जर्मनी (70,698), स्पेन (69,879), ईरान (60,267), कोलंबिया (59,972), अर्जेंटीना (52,192) और दक्षिण अफ्रीका (50,271) हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत