1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में 2 लोग कोरोना वायरस की चपेट में, टेस्ट निकले पॉजिटिव

कोलकाता में 2 लोग कोरोना वायरस की चपेट में, टेस्ट निकले पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 03:15 pm IST

कोलकाता में 2 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं और इसे मिलाकर कोलकाता में अब कुल 3 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Coronavirus test of 2 passengers found positive in Kolkata- India TV Hindi
Coronavirus test of 2 passengers found positive in Kolkata Image Source : SOCIAL MEDIA

कोलकाता। कोरोना वायरस की चपेट में 2 और भारतीय लोगों के आने की खबर है। कोलकाता में 2 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं और इसे मिलाकर कोलकाता में अब कुल 3 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिन दो लोगों के टेस्ट कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव मिले हैं वे दोनो ही बैंकॉक से भारत आए थे और कोलकाता एयरपोर्ट पर उनकी थर्मल स्कैनिंग के बाद वायरस के लिए उनके टेस्ट हुए थे जो पॉजिटिव निकले हैं। हिमाद्री बर्मन का टेस्ट मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया था और  नागेंद्र सिंह का टेस्ट बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है। दोनो को इलाज के लिए बेलियाघाट अस्पताल में भेज दिया गया है।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट के निदेशक कौशिक भट्टाचार्यजी ने बताया कि दोनो यात्रियों से पहले अनीता उरांव नाम की यात्री का टेस्ट पॉजिटिव मिला है और इसके साथ कुल 3 लोग कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना वायरस की वजह से चीन से भारत आने जाने वाली अधिकतर हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं, ऐसे में कई यात्री हांगकांग,  सिंगापुर और बैंकॉक के रास्ते कोलकाता में आ रहे हैं और एहतियात के तौर पर यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्कैनिंग हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत