1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के मलबाग एनकाउंटर में मारा गया CRPF जवानों और 6 साल के लड़के का हत्यारा आतंकी ज़ाहिद

श्रीनगर के मलबाग एनकाउंटर में मारा गया CRPF जवानों और 6 साल के लड़के का हत्यारा आतंकी ज़ाहिद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 09:46 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 09:46 am IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

CRPF jawan martyred, terrorist killed in encounter in Jammu and Kashmirs Srinagar- India TV Hindi
CRPF jawan martyred, terrorist killed in encounter in Jammu and Kashmirs Srinagar Image Source : INDIA TV

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की हत्या करने वाले आतंकी ज़ाहिद को मार गिराया है। इसी इलाके में उसने एक एक 6 साल के लड़के की भी हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है।

Related Stories

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत