1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोना खरीदने उमड़े ग्राहक, देर रात बंद कराई गई जेवरात की दुकानें

सोना खरीदने उमड़े ग्राहक, देर रात बंद कराई गई जेवरात की दुकानें

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2016 03:59 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 07:16 pm IST

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा के बाद यहां लोगों में सोना खरीदने की जबर्दस्त होड़ लग गयी और प्रशासन ने कुछ जेवरात दुकानों को

gold- India TV Hindi
gold

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा के बाद यहां लोगों में सोना खरीदने की जबर्दस्त होड़ लग गयी और प्रशासन ने कुछ जेवरात दुकानों को कल रात एक बजे बंद कराया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जिलाधिकारी पी. नरहरि ने आज बताया कि एमजी रोड के नए सर्राफा बाजार की कुछ दुकानें कल रात एक बजे तक खुली थीं, जो आमतौर पर रात नौ से 10 बजे तक बंद हो जाती हैं। देर रात तक इन दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ जमा थी।

उन्होंने कहा, हमने कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर देर रात तक खुली जेवरात दुकानों को बंद कराया और वहां मौजूद ग्राहकों को घर जाने को कहा।

कल आभूषणों की दुकानों पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा कल मध्यरात्रि से 500 और 1,000 रुपये के नोटों को कानूनन अमान्य करने की घोषणा के बाद बड़ी तादाद में लोग इस मूल्य के नोट लेकर जेवरात की स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और इस मुद्रा को खपाने के लिये स्वर्णाभूषणों की जमकर खरीदी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत